okyo Olympics: रेसलर रवि दहिया और दीपक पूनिया सेमीफाइनल में, नीरज चोपड़ा का जैवलीन में कमाल का थ्रो

by sadmin
Spread the love

सेमीफाइनल में रवि और दीपकदीपक पूनिया ने आखिरी सेकंड पर दांव लगाकर दो अंक जुटाए और सेमीफाइनल में जगह बनाई। फाइनल स्कोर 6-3 रहा। दीपक पूनिया का सेमीफाइनल मुकाबला अमेरिका के डेविड मॉरिस टेलर से होगा।09:42 AM, Aug 04 2021

दीपक पूनिया सेमीफाइनल में पहुंचे09:39 AM, Aug 04 2021

कुश्ती- पुरुषों की 86 किलोग्राम क्वॉर्टर फाइनलदीपक पूनिया ने दो अहम अंक हासिल कर 3-1 की बढ़त बनाई।09:37 AM, Aug 04 2021

रवि कुमार ने 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी के क्वॉर्टर फाइनल में बुल्गारिया के पहलवान जॉर्जी वालेंटिनो वांगेलोव को टैक्निकल सुपिरियोरिटी से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह09:35 AM, Aug 04 2021

86 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक पूनिया का मुकाबलापीपक पूनिया ने चीनी पहलवान के खिलाफ बनाई बढ़त। पहले राउंड के बाद उन्होंने 1-0 से आगे। भारतीय पहलवान और चीनी पहलवान के बीच कड़ा मुकाबला जारी।09:30 AM, Aug 04 2021

रवि कुमार दहिया क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में बुल्गारिया के पहलवान के खिलाफ मैट पर उतरे09:18 AM, Aug 04 2021

क्वॉर्टर फाइनल में दीपक पूनिया (86 किलोग्राम) का सामना चीन के जुशेन लिन से होगा09:07 AM, Aug 04 2021

दीपक पूनिया ने टैक्निकल सुपिरियोरिटी से मुकाबला जीता, नाइजीरिया के पहलवान को 12-1 से दी मात09:00 AM, Aug 04 2021

भारतीय पहलवान दीपक पूनिया 86 किलाग्राम वेट कैटेगरी के प्री क्वॉर्टर फाइनल में नीइजीरिया के पहलवान एकेरेकेमे अगिओमोर के खिलाफ मैट पर उतरे।08:44 AM, Aug 04 2021

अंशु मलिक को बेलारूस की मेडलरयाना कराचकिना ने 8-2 से किया पराजित08:42 AM, Aug 04 2021

भारत की महिला पहलवान अंशु मलिक पहले मुकाबले में हारीं08:39 AM, Aug 04 2021

नंबर तीन सीड बेलारूस की इरयाना कुराचकिना ने पहले तीन मिनट के बाद सोनम मलिक पर बनाई 4-0 की बढ़त। अंशु को अगले राउंड में बेहतर प्रदर्शन की जरूरत।08:37 AM, Aug 04 2021

भारतीय महिला रेसलर अंशु मलिक महिलाओं की फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी में मेडलरयाना कुराचकिना के खिलाफ मैट पर उतरीं।08:29 AM, Aug 04 2021

भारतीय पहलवान रवि कुमार ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी के प्री क्वॉर्टर फाइनल में कोलंबिया के ऑस्कर एडुआर्डो को टेक्निकल सुपियोरिटी से हराया।08:26 AM, Aug 04 2021

रेसलर रवि कुमार ने क्वॉर्टर फाइनल में बनाई जगह, कोलंबिया के रेसलर को हरायाभारतीय पहलवान रवि कुमार ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी के प्री क्वॉर्टर फाइनल में कोलंबिया के ऑस्कर एडुआर्डो को टेक्निकल सुपियोरिटी से हराया।08:21 AM, Aug 04 2021

रवि कुमार मैट पर उतरे। ऑस्कर एडुआर्डो के खिलाफ मुकाबला जारी। रवि ने फीतले दांव लगाने की कोशिश की। रवि ने पहले राउंड में 2 अंक हासिल किए। ऑस्कर की की शानदार वापसी। पहले राउंड में रवि 3-2 से आगे।08:03 AM, Aug 04 2021

दीपक पूनिया का मुकाबला

शिवपाल सिंह अपने स्कोर में सुधार नहीं कर पाए। और वह मुकाबले से बाहर हो गए। उनके तीनों प्रयासों में सर्वश्रेष्ठ प्रयास 76.4 मीटर रहा जो फाइनल में जगह बनाने के लिए काफी नहीं है07:35 AM, Aug 04 2021

पाकिस्तान के अरशद नदीम 85.16 मीटर भाला फेंककर फाइनल में बनाई जगह07:16 AM, Aug 04 2021

पुरुष जैवलीन थ्रो क्वॉलिफिकेशन राउंड- ग्रुप बीशिवपाल का पहला थ्रो अच्छा नहीं रहा। उन्होंने सिर्फ 76.40 मीटर का भाला फेंका। वह अगले राउंड में बेहतर करना चाहेंगे।07:13 AM, Aug 04 2021

शिवपाल से आसनीरज चोपड़ा 86.65 मीटर भाला फेंककर टॉप पर रहे। अब पुरुषों के ग्रुप बी जैवलीन में भारत के शिवपाल सिंह से आस होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह भी टॉप 12 में जगह बना पाएंगे। शिवपाल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 86.63 मीटर का है लेकिन इस सीजन में वह 81.63 का आंकड़ा ही छू पाए हैं।05:54 AM, Aug 04 2021

नीरज का पहला ही थ्रो कमाल कानीरज चोपड़ा ने पहले ही थ्रो में किया 83.50 मीटर का क्वॉलिफिकेशन मार्क पार किया। उन्होंने 86.65 मीटर का भाला फेंका। यह अभी तक के सभी जैवलीन प्लेयर्स में सर्वश्रेष्ठ रहा।05:51 AM, Aug 04 2021

फिनलैंड के लासी एतेलानतों तोक्यो ओलिंपिक के पुरुष जैवलीन थ्रो के फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ किया। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 84.5 मीटर का भाला फेंका।05:46 AM, Aug 04 2021

लवलीना का मैच देखने के लिए रुकेगी असम विधानसभा की कार्रवाहीअसम विधानसभा की कार्रवाही आज 20 मिनट के लिए रोकी जाएगी और सभी विधायक सदन में ही लवलीना बोर्गोहेन का मुकाबला देखेंगे। लवलीना को 69 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में तुर्की की बुसेनाज सुरमेनली के खिलाफ तोक्यो ओलिंपिक के सेमीफाइनल में खेलना है।05:42 AM, Aug 04 2021

Alexandru Novac ने की शुरुआतरोमानिया के एलेक्सजेंड्रू नोवाक ने अपने पहले ही प्रयास में 83.27 मीटर भाला फेंका। यह क्वॉलिफिकेशन के 83.50 मीटर से जरा सा ही कम रहा।05:32 AM, Aug 04 2021

पुरुषों का जैवलीन थ्रो क्वॉलिफिकेशन ग्रुप ए- क्वॉलिफिकेशन के नियमक्वॉलिफिकेशन के लिए 83.50 मीटर पर ऑटोमैटिक क्वॉलिफिकेशन हो जाएगा या कम से कम टॉप 12 परफॉर्मर फाइनल में जाएंगे। नीरज से बड़ी उम्मीदें हैं क्योंकि उनका पर्सनल बेस्ट 88.07 मीटर है।05:30 AM, Aug 04 2021

गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर महिलाओं के राउंड 1 में नजर आएंगी। वहीं कुश्ती में अंशु मलिक, रवि दाहिया और दीपक पूनिया आज मैट पर उतरेंगे।05:07 AM, Aug 04 2021

भारत के लिए क्या है आज का कार्यक्रम05:03 AM, Aug 04 2021

यह है भारत का आज का शेड्यूल05:03 AM, Aug 04 2021

हॉकी में भी बेटियों से आसमंगलवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। टीम को सेमीफाइनल में बेल्जियम ने 5-2 से हराया। लेकिन आज बेटियों के पास इतिहास रचने का मौका है। हिला हॉकी टीम जो अर्जेंटीना के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगी। पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची यह टीम आज ‘चक दे’ करना चाहेगी।05:02 AM, Aug 04 2021

लवलीना रच सकती हैं इतिहासतोक्यो ओलिंपिक में आज भारतीय मुक्केबाज लवलीना बार्गोहेन और महिला हॉकी टीम इतिहास रच सकती है। लवलीना का मुकाबला वर्ल्ड चैंपियन तुर्की की मुक्केबाज बुसेनाज सुरमेली से होगा। 69 किलोग्राम भारवर्ग में लवलीना पहले ही कांस्य पदक पक्का कर चुकी हैं। और बुधवार को अगर वह जीत जाती हैं तो बॉक्सिंग में ओलिंपिक फाइनल में पहुंचने वाली वह पहली भारतीय होंगी।05:01 AM, Aug 04 2021

नीरज करेंगे शुरुआतभाला फेंक में भारत की बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। भारतीय समयानुसार सुबह 5.35 पर नीरज के पूल ए के क्वॉलिफिकेशन मुकाबले शुरू होंगे।

Related Articles