नेपाल के माउंट मानसलू में भारी हिमस्खलन, 2 पर्वतारोहियों की मौत, 12 घायल

by sadmin
Spread the love

नेपाल के माउंट मानसलू में हिमस्खलन ( एवलांच) की चपेट में आने से 2 पर्वतारोहियों की मौत हो गई है, जबकि 12 पर्वतारोही घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 लोगों की हालात गंभीर है। हेलिकॉप्टर के जरिए इलाके में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि, खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू में दिक्कतें हो रही है। एवलांच सोमवार दोपहर 12 बजे आया।

कैंप IV के ठीक नीचे के मार्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से ये घटना हुई।  इस बीच, इमेजिन नेपाल ट्रेक्स के दावा शेरपा ने बताया कि उनके अभियान के पांच लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। इसी तरह, सटोरी एडवेंचर के ऋषि भंडारी ने खुलासा किया कि उनके अभियान के तीन सदस्य घायल हो गए थे  और एक गंभीर स्थिति में है। इसके अलावा, 8K अभियान से पेम्बा शेरपा ने कहा कि भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर और उनके शेरपा गाइड दोनों को मामूली चोटें आईं और वे इस समय सुरक्षित हैं। सेवन समिट ट्रेक्स के थानेश्वर गुरगई ने बताया कि उनकी टीम में शामिल दो पर्वतारोहियों को मामूली चोटें आईं हैं।

Related Articles

Leave a Comment