Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राजनीती

    मोदी सरकार 3.0….बिहार के दो फायर ब्रांड नेता चूक सकते हैं मंत्री पद से   

    By June 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोदी सरकार 3.0….बिहार के दो फायर ब्रांड नेता चूक सकते हैं मंत्री पद से   
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना । बिहार के फायर ब्रांड भाजपा सांसद 2024 की मोदी कैबिनेट में मंत्री पद पाने में चूक सकते हैं। हालांकि उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाई है। नए समीकरण में एनडीए सरकार में जिन दो मंत्रियों की छुट्टी होने की चर्चा जोरों पर है, उसमें गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय के नाम सबसे ऊपर हैं। दरअसल, इस बार चिराग पासवान की पार्टी के पांच सांसद चुने गए हैं। टिकट बंटवारे में चिराग के नेतृत्व वाली एलजेपीआर को एनडीए ने पांच सीटें दी थीं और उन्होंने सभी सीटें जीत लीं। एक सीट पर लड़ कर हम के नेता जीतन राम मांझी चुनाव जीत गए हैं। पिछले मंत्रिमंडल में जेडीयू के आरसीपी सिंह का कुछ दिनों तक प्रतिनिधित्व रहा, लेकिन उनकी राज्यसभा सदस्यता रिपीट न होने से उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा। 
    एनडीए की तीसरी बार बन रही सरकार 9 जून को शपथ लेगी। इससे पहले मंत्रियों के बारे में सटीक अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल है। पर, गठबंधन की मौजूदा स्थिति को देखकर माना जा रहा है कि बिहार के दो मंत्रियों की इस बार छुट्टी हो सकती है। इसके अलग-अलग कारण हैं। नित्यानमद राय खुद जीत तो गए, लेकिन भाजपा को जीत दिलाने में उनकी कोई भूमिका नहीं रही। यादव समाज से आने वाले नित्यानंद भाजपा को अपनी बिरादरी के वोट दिलाने में नाकाम रहे। मंत्री पद से उनकी छुट्टी के अनुमानों का यही बड़ा आधार दिखता है।
    वहीं गिरिराज सिंह हिन्दुत्व पर अधिक मुखर रहते हैं। उनकी जुबान पर हिन्दू-मुसलमान और पाकिस्तान तोता रटंत शब्द की तरह रहते हैं। उन्हें इस बार मंत्री पद नहीं मिलने का अनुमान इसकारण लग रहा है कि उनके कट्टर हिन्दुत्ववादी बयानों का कोई असर भाजपा की उपलब्धियों पर नहीं दिखता है। इस बार सहयोगी दलों को उनके उग्र विचारों-बयानों से असुविधा होने का खतरा है। इस बार वे जीत गए हैं, लेकिन उनके स्वजातीय वोटर ही काफी नाराज दिखे। उनके खिलाफ भूमिहार समाज के लोगों की गोलबंदी भी हुई। हालांकि आधे-अधूरे मन से लोगों ने उन्हें वोट कर जीत दिला दी।
    बिहार से मोदी के पिछले मंत्रिमंडल में पांच लोगों को मौका मिला था। इसमें आरा के सांसद आरके सिंह थे, जो इस बार सीपीआई (एमएल) से चुनाव हार गए हैं। वन पर्यावरण मंत्री रहे अश्विनी चौबे को भाजपा ने टिकट ही नहीं दिया था। बेहतर परपार्मेंस के कारण चिराग और जीतन राम मांझी का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। अगर बिहार के कोटे में पिछली बार की पांच मंत्री बनाए जाते हैं, तब  इसमें भाजपा की कोई गुंजाइश नहीं दिखती। यह तभी संभव है, जब इस बार बिहार से मंत्रियों का कोटा बढ़े।

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    August 2025
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.