Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम : क्या रही दलगत व राज्यावार स्थिति 

    By June 6, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम : क्या रही दलगत व राज्यावार स्थिति 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    किस राज्य में किस दल को मिली खुशी और कौन हाथ मलता रहा 

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव-2024 के अंतिम परिणाम आ चुके हैं और इसी के साथ दलों के जीत-हार की राज्यवार स्थिति भी स्पष्ट हो गई है। इस आमचुनाव में किसी भी दल को स्वतंत्र रुप से बहुमत हासिल नहीं हुआ है। इससे पहले 2014 और 2019 के चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर सत्ता पाने वाली भाजपा को भी इस बार 272 का जादुई  आंकड़ा छूने जैसा मेंडेड हासिल नहीं हुआ और वह भी 240 सीटों पर ही संतुष्ट नजर आई है। इस चुनाव में कांग्रेस को 99 सीटों के साथ आगे बढ़ने का जनादेश हासिल हुआ है। जहां तक गठबंधन का सवाल है तो भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 292 सीटें हासिल हुई हैं, जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं। वहीं 17 सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की है। दलगत चुनाव परिणाम के अनुसार भाजपा सबसे ज्यादा सीटें हासिल कर, अगली सरकार बनाने का दावा भी पेश कर चुकी है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि 8 जून को रात 8 बजे एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसी के साथ एनडीए गठबंधन की सरकार पुन: बन जाएगी।
     

    चुनाव परिणाम अनुसार दलगत स्थिति 

    इस चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। अन्य दलों की स्थिति के बारे में बात करें तो कांग्रेस 99 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। समाजवादी पार्टी को 37 सीटें, ममता बनर्जी की टीएमसी को 29 सीटें, तमिलनाडु की डीएमके पार्टी को 22 सीटें, आईं. चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी को 16 सीटें हासिल हुई हैं। नीतीश कुमार की जेडीयू को 12 सीटें, शिवसेना (यूबीटी) को 9 सीटें, शरद पवार की एनसीपी को 8 सीटें, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 7 सीटें, एलजेपी (रामविलास पासवान) को 5 सीटें, वाईएसआरसीपी को 4 सीटें मिली हैं। जबकि लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल को 4 सीटें और सीपीआई (एम) को भी 4 सीटें ही मिली हैं। 

     

    चुनाव परिणाम के बाद राज्यवार स्थिति 

    यहां जानते हैं कि देश के किस राज्य में किस पार्टी को कितनीं सीटें मिलीं हैं। जैसे कि अंडमान की एकमात्र सीट पर भाजपा को विजयी हासिल हुई है। इसके अलावा अन्य राज्यों की क्या स्थिति रही देखें- 
    दिल्ली- सभी 7 सीटों पर भाजपा जीती। 
    पश्चिम बंगाल – कुल 42 सीटों में से टीएमसी को 29, भाजपा को 12, कांग्रेस को 1 सीट पर जीत हासिल हुई है। 
    बिहार – कुल 40 सीटें इसमें से जेडीयू  को 12, भाजपा को 12, एलजेपी (रामविलास पासवान) को 5, आरजेडी को 4, कांग्रेस को 3, सीपीआई (एमल) (एल) को 2, 1 पर निर्दलीय और 1 पर जीतनराम मांझी की हम ने जीत दर्ज की है।  
    गुजरात – भाजपा ने 25 और कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है। 
    हरियाणा – कुल 10 सीटों में से 5 पर कांग्रेस और 5 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। 
    मध्य प्रदेश – भाजपा ने यहां पर सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की है। 
    महाराष्ट्र – कांग्रेस को 13, भाजपा को 9, शिवसेना (यूबीटी) को 9, शरद पवार की एनसीपी को 8, एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना को 7, अजित पवार की एनसीपी को 1 और 1 पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। 
    कर्नाटक – कुल 28 सीटें जिनमें से 17 पर भाजपा, 9 पर कांग्रेस और 2 पर जेडीएस ने जीत दर्ज की है। 
    केरल – कुल 20 सीटों में से 14 पर कांग्रेस, 2 पर एलयूएमएल, 1 पर सीपीआई (एम), 1 पर आरएसपी, 1 पर भाजपा और 1 पर केईसी ने जीत दर्ज की है। 
    आंध्र प्रदेश – कुल 25 सीटों में से टीडीपी को 16, वाईएसआरसीपी को 4, भाजपा को 3 और जनसेना को 2 सीट पर जीत मिली है। 
    अरुणाचल प्रदेश – 2 सीटें हैं और ये भाजपा ने जीती हैं। 
    असम – भाजपा 9, कांग्रेस 3, यूपीपीएल 1 और एजीपी ने 1 सीट जीती है। 
    चंडीगढ़ – यहां की सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। 
    छत्तीसगढ़ – भाजपा को 10 और कांग्रेस को 1 सीट पर जीत मिली है। 
    दादर और नगर हवेली – भाजपा को 1 और 1 पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। 
    गोवा – कुल 2 सीटों में से 1 पर भाजपा और 1 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। 
    हिमाचल – कुल 4 सीटें हैं और सभी पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। 
    जम्मू कश्मीर – भाजपा 2, एनसी 2 और एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। 
    झारखंड – कुल 14 सीटें जिनमें से 8 भाजपा को, 3 जेएमएम को, 2 कांग्रेस को और 1 पर एजेएसयूपी को जीत हासिल हुई है। 
    लद्दाख – निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। 
    लक्षद्वीप – एक सीट जिस पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 
    मणिपुर – यहां 2 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। 
    मेघालय – यहां की 2 सीटों में से वायस ऑफ द पीपुल पार्टी को 1 और कांग्रेस को 1 सीट पर जीत हासिल हुई है। 
    मिजोरम – 1 सीट पर जेपीएम को जीत मिली है। 
    नगालैंड –  1 सीट कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 
    ओडिशा –  भाजपा को 20 और कांग्रेस को 1 सीट पर जीत हासिल हुई है। 
    पुडुचेरी – एक मात्र सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 
    पंजाब – कांग्रेस को 7, आप को 3, शिरोमणि अकाली दल को 1 और 2 पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है।  
    राजस्थान – भाजपा को 14, कांग्रेस को 8, सीपीआई (एम) को 1, आरएलटीपी को 1 और भारत आदिवासी पार्टी को 1 सीट मिली है। 
    सिक्किम – 1 सीट है और इस पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने जीत हासिल की है। 
    तमिलनाडु – डीएमके को 22, सीपीआई को 2, सीपीआई (एम) को 2, एमडीएमके को 1, वीसीके को 1 और कांग्रेस को 9 सीटें हासिल हुई हैं।  
    तेलंगाना – भाजपा को 8, कांग्रेस को 8, एआईएमआईएम को 1 सीट मिली है। 
    त्रिपुरा – कुल 2 सीटें और सभी पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। 
    उत्तर प्रदेश – सपा को 37, भाजपा को 33, कांग्रेस को 6, आरएलडी को 2, आजाद समाज पार्टी को 1 और अपना दल (सोनेलाल) को 1 सीट मिली है। 
    उत्तराखंड – यहां भाजपा को सभी 5 सीटों पर जीत हासिल हुई है। 

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.