Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राज्य

    नदी किनारे के 23 खतरनाक स्थलों पर नहाने समेत अन्य कार्य पर लगा प्रतिबंध

    By June 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नदी किनारे के 23 खतरनाक स्थलों पर नहाने समेत अन्य कार्य पर लगा प्रतिबंध
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वडोदरा | वडोदरा जिला कलेक्टर ने 23 खतरनाक नदी किनारे वाले स्थानों या क्षेत्रों में स्नान या अन्य कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया है। पिछले माह दीवार मढ़ी में कोटना और नर्मदा नदी में युवकों की डूबने की घटनाएं हुई थीं। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी किनारे के 23 खतरनाक स्थलों पर जाने पर रोक लगा दी है| दरअसल हाल ही में वडोदरा जिले में पिकनिक स्पॉट बन चुके नदी तटों पर पिकनिक मनाने वालों के डूबने की कई घटनाएं सामने आई हैं। जिसके चलते वडोदरा जिला प्रशासन ने मानसून आने से पहले जरूरी कदम उठाए हैं| जिला कलेक्टर बिजल शाह ने पिछले दो-तीन वर्षों में हुई दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते वडोदरा जिले में 23 स्थानों को खतरनाक घोषित किया है। वडोदरा जिला कलेक्टर ने 23 खतरनाक नदी किनारे वाले स्थानों या क्षेत्रों में स्नान या अन्य कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया है। पिछले माह दीवेर मढ़ी में कोटना और नर्मदा नदी में युवकों की डूबने की घटनाएं हुई थीं। ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो इसके लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है| नदी किनारे के खतरनाक स्थलों में वाघोडिया तहसील के दुमा गांव से गुजरती नर्मदा मुख्य नहर, व्यारा में देव नदी, हनुमानपुरा गांव झील, कोटांबी झील और तरसावा गांव बस स्टेशन के पीछे का नाला खतरनाक घोषित किया गया है। दाभोई तहसील में कुल सात स्थानों को खतरनाक और प्रतिबंधित घोषित किया गया है| जिनमें तेंतलाव में नर्मदा मुख्य नहर, कुंधेला में नर्मदा छोटी नहर, अंबाव गांव झील, पलासवाड़ा गांव झील, वडदली और भालोदरा में ओरसंग नदी और नरिया के पास अंगुठण और सड़क के निकट कुएं के सामने स्थित गहरा गड़्ढ़ा शामिल है| वडोदरा तहसील में कुल चार स्थानों को खतरनाक घोषित किया गया है, जिनमें चेक डैम, सिंध रोट, महीसागर नदी जलक्षेत्र, कोटना और अनगढ़ गांव में महिसागर नदी, फजलपुर ब्रिज, संकरदा गांव में मही नदी शामिल हैं। इसी तरह, पादरा तहसील के कुल तीन खतरनाक स्थलों में मुजपर ब्रिज, मुजबर मही नदी, पादरा गांव में अंबाजी माता झील, डबका में महिसागर नदी तट शामिल हैं। इसके अलावा, शिनोर तहसील के दीवेर मढी गांव में, सावली तहसील के लांछनपुर और कानोडा महिसागर नदी का बेल्ट पोइचा और करजन तहसील में नारेश्वर घाट, लिलोड और सायर गांव में नर्मदा नदी को खतरनाक स्थान घोषित किया गया है| इन सभी खतरनाक स्थलों पर जिला प्रशासन ने स्नान या अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है| वडोदरा जिला कलेक्टर का यह आदेश 3 अगस्त 2024 तक प्रभावी रहेगा|

    Related Posts

    MP NEWS- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी माह आ सकते है छत्तीसगढ़

    June 9, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत….

    June 9, 2025

    CG NEWS- अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 9, 2025

    रायपुर-जबलपुर के बीच चलेगी नई इंटरसिटी एक्सप्रेस, 6 घंटे 40 मिनट में पूरा होगा सफर

    June 9, 2025

    मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ

    June 9, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी माह आ सकते है छत्तीसगढ़

    June 9, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत….

    June 9, 2025

    CG NEWS- अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.