Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    एप्पल को पछाड़ दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी एनवीडिया, पहली कौन?…

    By June 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एप्पल को पछाड़ दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी एनवीडिया, पहली कौन?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एनवीडिया के शेयर बुधवार को 5.2% बढ़कर 1,224.40 डॉलर पर बंद हुए, जिससे कंपनी का मूल्य 3.012 ट्रिलियन डॉलर हो गया। यह एप्पल को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई।

    एप्पल के शेयरों में 0.8% की बढ़ोतरी हुई और इसका मार्केट कैप 3.003 ट्रिलियन डॉलर हो गया।

    कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में स्थित एनवीडिया कंपनी के शेयरों ने इस साल लगभग 147 फीसद की उछाल दर्ज की है। इसके पीछे AI को पावर देने वाले चिप्स की बढ़ती मांग है।

    इसके कारण इसका मार्केट कैप लगभग 1.8 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया है। 5 जून को एनवीडिया के शेयर 5.2 फीसद बढ़कर रिकॉर्ड 1,224.40 डॉलर पर बंद हुए।

    इससे चिप निर्माता की मार्केट वैल्यू 3 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर चला गया और इसने एप्पल को पछाड़ दिया है।

    2002 में पहला iPhone जारी होने से पांच साल पहले एनवीडिया का मार्केट कैप Apple से अधिक था। तब दोनों कंपनियों की मार्केट वैल्यू 10 अरब डॉलर से कम थी।

    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार बुधवार को शेयर बाजार में उछाल के कारण हुआंग की संपत्ति में 5 बिलियन डॉलर से अधिक की वृद्धि हुई, जिससे उनकी कुल संपत्ति 107.4 बिलियन डॉलर हो गई।

    हुआंग ने जनरेटिव एआई के उदय को एक नई औद्योगिक क्रांति बताया। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि एनवीडिया जनरेटिव एआई टेक्नोलॉजी के पर्सनल कंप्यूटर में शिफ्ट होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी में मुख्य भाषण के दौरान उन्होंने इस परिवर्तन में कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया।

    दुनिया की 5 सबसे मूल्यवान कंपनियां

    1.माइक्रोसॉफ्ट 3.151 ट्रिलियन डॉलर

    2. एनवीडिया 3.011 ट्रिलियन डॉलर

    3. एप्पल 3.003 ट्रिलियन डॉलर

    4. अल्फाबेट (गूगल) 2.179 ट्रिलियन डॉलर

    5. अमेजन 1.886 ट्रिलियन डॉलर

    माइक्रोसॉफ्ट से पीछे

    एनवीडिया को एआई खर्च में उछाल से बहुत फायदा हुआ है।

    इससे कंपनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनने की राह पर दौड़ पड़ी है।

    हालांकि, यह अभी भी मार्केट वैल्यू के मामले में माइक्रोसॉफ्ट (3.15 ट्रिलियन डॉलर) से पीछे है, लेकिन वॉल स्ट्रीट विश्लेषकों का मानना ​​है कि यह केवल समय की बात है, जब एनवीडिया इसे पीछे छोड़ देगी।

    दूसरी ओर अगर एप्पल की बात करें तो इस साल उसको चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। चीन में आईफोन की घटती मांग और यूरोपीय संघ से जुर्माने की चिंताओं के कारण इसके शेयरों पर दबाव पड़ा है।

    इसके बावजूद निवेशकों की धारणा में धीरे-धीरे सुधार होने के कारण एप्पल के शेयर हाल ही में 2024 के लिए पॉजीटिव हो गए हैं।

    The post एप्पल को पछाड़ दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी एनवीडिया, पहली कौन?… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की, 150 मकान और दुकानों को तोड़ेगा अतिक्रमण दस्ता

    June 9, 2025

    पीएम जनमन योजना का कमाल, रोशन हुए बैगा आदिवासी बहुल गांव

    June 9, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत

    June 9, 2025

    आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.