Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    रिजल्ट के दिन अडानी ने गंवाया ₹208129 करोड़ और रुतबा, मुकेश अंबानी को ₹75144 करोड़ का झटका…

    By June 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रिजल्ट के दिन अडानी ने गंवाया ₹208129 करोड़ और रुतबा, मुकेश अंबानी को ₹75144 करोड़ का झटका…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव के नतीजों में किसी भी सिंगल पार्टी को बहुमत नहीं मिलने से शेयर मार्केट सोमवार को धराशायी हो गया।

    अधिकांश स्टॉक्स जमीन पर आ गए। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लुढ़के और अडानी ग्रुप के शेयर तो धड़ाम हो गए। इससे निवेशकों के पैसे तो डूबे ही, अडानी-अंबानी की संपत्ति में भी सेंध लग गई।

    गौतम अडानी को एक ही दिन में 24.9 अरब डॉलर (करीब ₹208129 करोड़) का झटका लगा। जबकि, मुकेश अंबानी को करीब 9 अरब डॉलर (75144) का नुकसान हुआ।

    एग्जिट पोल्स के बाद बाजार चढ़ा तो अडानी सोमवार को दुनिया के अरबपतियों में टॉप गेनर थे। मंगलवार को रिजल्ट डे के दिन टॉप लूजर बन गए। अडानी 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए।

    ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की कुल संपत्ति अब 97.5 अरब डॉलर रह गई है। वह अरबपतियों की रैंकिंग में 3 पायदान लुढ़क कर 15वें स्थान पर आ गए हैं।

    अडानी की दौलत और रुतबा घटने के पीछे उनकी कंपनियों के शेयर हैं। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर मंगलवार को औंधेमुंह गिरे।

    अडानी पावर 17.55 फीसद, अडानी एंटरप्राइजेज 19.07 फीसद, अडानी पोर्ट 21.40 फीसद, अडानी टोटल गैस 18.53 फीसद और अडानी ग्रीन एनर्जी करीब 20 फीसद टूटा। अडानी विल्मर में 10 फीसद की गिरावट आई।

    अडानी एनर्जी सॉल्यूशन में 20 फीसद का लोअर सर्किट लगा। इसके अलावा एसीसी, एनडीटीवी और अंबुजा सीमेंट भी धराशायी हो गए। इसका असर अडानी की दौलत पर पड़ा।

    अंबानी ने दौलत गंवाई, रुतबा बढ़ा

    शेयर बाजार में आई सुनामी में मुकेश अंबानी के 8.99 अरब डॉलर डूब गए। अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 6.76 पर्सेंट टूटे।

    इससे उनकी संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई। इससे अंबानी की दौलत भले ही कम हुई लेकिन, दुनिया के अरबपतियों में उनका रुतबा कम नहीं हुआ बल्कि और बढ़ गया।

    अमीरों की लिस्ट में अंबानी 11वें स्थान पर हैं। अडानी से एक बार फिर उन्होंने एशिया के सबसे रईस का ताज छीन लिया है।

    The post रिजल्ट के दिन अडानी ने गंवाया ₹208129 करोड़ और रुतबा, मुकेश अंबानी को ₹75144 करोड़ का झटका… appeared first on .

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत

    June 9, 2025

    मुंबई रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर 8 लोगों की मौत

    June 9, 2025

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एएसपी शहीद, कई जवान घायल

    June 9, 2025

    अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस पर फेंके गए पत्थर

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.