Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    मनोरंजन

    स्वरा भास्कर ने वजन पर कमेंट करने वालों को दिया करारा जवाब, कहा…..

    By June 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्वरा भास्कर ने वजन पर कमेंट करने वालों को दिया करारा जवाब, कहा…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    स्वरा भास्कर हिंदी सिनेमा की वो अभिनेत्री हैं, जो अपनी बातें कहने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटती हैं। इस वजह से कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन सबसे बेपरवाह वह अपने दिल की बात कह ही देती हैं।

    मां बनने के बाद स्वरा भास्कर बीते दिनों काफी समय के बाद श्याम बेनेगल की फिल्म 'मंथन' के प्रीमियर पर दिखाई दी थीं। इस दौरान वह गोल्डन और पर्पल रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

    हालांकि, इस दौरान एक मीडिया पोर्टल ने स्वरा भास्कर के वजन पर ऐसा कमेंट किया, जो एक्ट्रेस को बिल्कुल भी रास नहीं आया और उन्होंने उनकी क्लास लगा दी।

    स्वरा भास्कर का वजन पर कमेंट करने वालों पर फूटा गुस्सा

    स्वरा भास्कर 9 महीने पहले ही मां बनी हैं, ऐसे में उनके बढ़े वजन पर जब एक वेबसाइट ने लिखा, तो 'वीरे दी वेडिंग' एक्ट्रेस को ये बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। दरअसल, एक वेबसाइट ने उन पर कमेंट करते हुए लिखा था कि वेट बढ़ने की वजह से उन्हें काम नहीं मिल रहा है।

    ऐसे में स्वरा भास्कर भी अपना जवाब देने से बिल्कुल भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वेबसाइट के ट्वीट को शेयर करने के साथ ही वेट शेमिंग करने वालों को करारा जवाब देते हुए लिखा, "बाकी मीडिया चैनल चुनावी एग्जिट पोल..इतनी सीटें..अमुक प्रत्याशी और अगले प्रधानमंत्री इत्यादि पर ध्यान दे रहे हैं, लेकिन इनका ध्यान(Website)नवजात शिशु को जन्म देने वाली महिला का वजन बढ़ गया है इस पर है"।

    बायोलॉजी के ज्ञान और कॉमन सेंस का क्या कहें-स्वरा भास्कर

    स्वरा भास्कर का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ, उन्होंने आगे लिखा, "स्लो क्लैप…इनकी बायोलॉजी के ज्ञान और कॉमन सेंस के बारे में तो क्या ही कहें"। इसके अलावा स्वरा भास्कर ने इंग्लिश में भी इस पोस्ट को शेयर कर गुस्सा व्यक्त किया।

    आपको बता दें कि स्वरा भास्कर और उनके पति समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद ने 23 सितंबर 2023 को अपनी बेटी 'राबिया' का स्वागत किया था। वह अक्सर अपनी बेटी के साथ समय बिताती तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती हैं।
     

    Related Posts

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज

    March 24, 2025

    सोनू निगम ने फर्जी अकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीर को लेकर जताई चिंता, साझा किया पोस्ट

    February 4, 2025

    अर्जुन रामपाल को इवेंट के दौरान लगी चोट, खून से सने हाथ ने खींचा सभी का ध्यान

    February 4, 2025

    राम चरण की ‘गेम चेंजर’ सिनेमाघरों में फ्लॉप, अब ओटीटी प्लॅटफॉर्म में दस्तक देने के लिए हे तैयार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    August 2025
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.