Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राज्य

    तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से ठीक पहले क्या बोले अरविंद केजरीवाल

    By June 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से ठीक पहले क्या बोले अरविंद केजरीवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। उससे पहले अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यालय में आम आदमी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे बिना सबूत के गिरफ्तार किया गया। मुझे सुप्रीम कोर्ट ने 21 दिन की मोहल्लत दी थी, मैं उनका तहेदिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं 21 दिन में से 1 मिनट भी खराब नहीं किया, यह मेरे लिए बहुत विस्मरणीय है। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, मैंने सारी पार्टियों के लिए प्रचार किया। देश को बचाने के लिए प्रचार किया। देश महत्वपूर्ण है, आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है। दिल्ली के सीएम ने कहा, टीवी चैनल वाले ने पीएम मोदी से पूछा कि आप के पास कोई सबूत नहीं है तो आपने केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया तो उन्होंने कहा कि केजरीवाल अनुभवी चोर है। यही तो तानाशाही है। जिसका मन है, उसको जेल में डाल दूंगा। इसी तानाशाही के खिलाफ मैं लड़ रहा हूं। आप प्रमुख ने कहा,  भगत सिंह के चेले हैं हम। उन्होंने देश को आजाद करने के लिए बलिदान दिया। मैं देश को बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। मेरे खून का एक-एक कतरा इस देश के लिए है। 4 तारीख को भी मंगलवार है। बजरंगबली इनका नाश करेंगे। मैंने बजरंगबली से कहा है कि मेरे देश को बचा लो। कल एग्जिट पोल हुआ, वो सब फर्जी है। असली मुद्दा यह है कि उनको 3 दिन पहले फर्जी वोट करवाने की क्या जरूरत है। क्या ईवीएम मशीनों का घोटाला है। अरविंद केजरीवाल ने कहा मैंने संदीप पाठक को भी बोला है और इंडिया गठबंधन के और साथियों को बोला है कि पूरी गिनती होने तक रुकना है। एक थ्योरी यह चल रही है कि इनके लोगों ने शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर रखा है, इसलिए शेयर मार्केट खुला तो यह अपने शेयर मार्केट के शेयर बेचकर निकल ले। एक यह भी चल रहा है कि अफसरशाही पर दबाव बनाने के लिए ये किया जा रहा है। एक थ्योरी यह भी है कि इनका नंबर अगर सामने आ जाता तो आरएसएस इन दोनों के खिलाफ हो जाता। हमें जरूरत सतर्क रहने की है। दिल्ली के सीएम ने कहा हमें वोटिंग वाले दिन अगर हार भी रहे हो तो अंत तक टिके रहना है। अब जब वापस आऊंगा तब लौट कर मिलूंगा तब तक अलविदा। इससे पहले अरविंद केजरीवाल रविवार को सिविल लाइंस इलाके में स्थित अपने आवास से राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किया। अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी। उनकी जमानत की अवधि लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान वाले दिन एक जून को समाप्त हो गई।

    Related Posts

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025

    वैश्विक स्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर रहा है गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला

    August 10, 2025

    भांग की खेती की अनुमति पर फिर झटका, CG हाईकोर्ट ने PIL खारिज की

    August 10, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.