Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    तो रूस के अंदर गिरेंगे NATO देशों के गोले? यूक्रेन की क्या मांग, जिस पर US यू-टर्न लेने को तैयार…

    By May 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तो रूस के अंदर गिरेंगे NATO देशों के गोले? यूक्रेन की क्या मांग, जिस पर US यू-टर्न लेने को तैयार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस से भीषण जंग के बीच यूक्रेन ने अमेरिका समेत तमाम पश्चिमी देशों खासकर NATO के सदस्य देशों से ऐसी मांग कर दी है कि रूस बौखला गया है।

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने धमकी दी है कि अगर पश्चिमी देशों ने यूक्रेन की मांग मानी तो इसके खतरनाक अंजाम होंगे।

    दरअसल, यूक्रेन ने नाटो देशों से मांग की है कि वे उस पर लगाए गए हथियार प्रतिबंधों को हटा लें ताकि वह पश्चिमी देशों से मिले हथियारों की इस्तेमाल यूक्रेन की भौगोलिक सीमा के पार रूस पर हमला करने के लिए कर सके।

    यूक्रेन की इस मांग पर NATO देशों के विदेश मंत्रियों की चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में आज से दो दिवसीय बैठक होने जा रही है।

    इस बैठक में NATO देशों के विदेश मंत्री इस बात पर मंथन करेंगे कि क्या यूक्रेन को रूस के अंदर हमला करने के लिए पश्चिमी देशों द्वारा मुहैया कराए गए हथियारों का उपयोग करने की इजाजत दे दी जानी चाहिए।

    बता दें कि पश्चिमी देशों ने कीव को हथियार उपलब्ध कराते वक्त यह प्रतिबंध लगा दिया था कि उनका इस्तेमाल रूसी सीमा में नहीं किया जाए।

    यूक्रेन लंबे समय से मित्र देशों खासकर अमेरिका पर दबाव बनाता रहा है कि वह उन प्रतिबंधों को हटा लें ताकि रूस से जंग के मैदान में मुकाबला कर सके और उनके हथियारों का इस्तेमाल कर सके।

    ये हथियार लंबी दूरी की मारक क्षमता रखते हैं। अमेरिका जैसे देशों को डर है कि उनके हथियारों के इस्तेमाल से युद्ध भड़क सकता है और इसके खिलाफ रूस नाटो देशों पर भी आक्रमण कर सकता है।

    अमेरिका के अलावा जर्मनी ने भी अब तक यूक्रेन को उन हथियारों की मदद से सीमा पार हमला करने की अनुमति देने से इनकार किया है।

    उन्हें डर है कि इससे मास्को के साथ संघर्ष बढ़ सकता है लेकिन बदले हालात में अब नाटो देश अपने ही फैसले पर पुनर्विचार करने को तैयार हो गए हैं।

    गुरुवार को रात्रिभोज के साथ शुरू हो रही NATO की बैठक से पहले नाटो गठबंधन के प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि सदस्यों के लिए उन प्रतिबंधों पर पुनर्विचार करने का समय आ गया है, क्योंकि वे प्रतिबंध यूक्रेन को अपनी ही रक्षा करने की क्षमता को बाधित कर रहे हैं। 

    इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी मंगलवार को अपने बदले रुख का परिचय दिया था।

    तब उन्होंने कहा था कि यूक्रेन को रूस में उन ठिकानों को “ध्वस्त” करने की अनुमति दी जानी चाहिए, जिनका इस्तेमाल उनके खिलाफ हमले करने के लिए किया जा रहा है।

    हालांकि, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने इसका विरोध किया है और कहा है कि यूक्रेन को दायरे में ही रहकर रूस से जंग लड़ना चाहिए। हालांकि, जर्मनी ने रूस पर हमला करने के लिए यूक्रेन को कोई हथियार नहीं दिया है।

    अटलांटिक महासागर के उस पार अमेरिका ने भी कहा कि वह अभी भी यूक्रेन को रूस पर हमला करने के लिए अपने हथियारों के इस्तेमाल की इजाजत नहीं देगा।

    हालांकि, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने संकेत दिया है कि नई परिस्थितियों में अमेरिका अपनी पुरानी नीति बदल सकता है।

    The post तो रूस के अंदर गिरेंगे NATO देशों के गोले? यूक्रेन की क्या मांग, जिस पर US यू-टर्न लेने को तैयार… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.