Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    पाकिस्तान में भीड़ ने ईसाइयों पर किया हमला, कुरान के अपमान का आरोप…

    By May 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान में भीड़ ने ईसाइयों पर किया हमला, कुरान के अपमान का आरोप…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कट्टरपंथी इस्लामवादियों के नेतृत्व में भीड़ ने शनिवार को ईसाइयों पर हमला कर दिया।

    रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के 2 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। भीड़ की ओर से पीड़ितों पर कुरान के अपमान का आरोप लगाया गया।

    यह घटना लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर पंजाब के सरगोधा जिले के मुजाहिद कॉलोनी में हुई। पुलिस का दावा है कि समय पर मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

    हालांकि, ईसाइयों की संपत्तियों पर भीड़ के हमले के कई वीडियो क्लिप सामने आए हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक, कट्टरपंथी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में भीड़ ने यह हमला किया था। इस दौरान ईसाई समुदाय की संपत्तियों को जला दिया गया और काफी तोड़फोड़ की गई। पंजाब के सीनियर पुलिस अधिकारी असद इजाज मल्ही का इस मामले पर बयान सामने आया है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस की बड़ी टुकड़ी मुजाहिद कॉलोनी पहुंची और भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कुरान के अपमान के आरोप में उन लोगों ने कुछ घरों को घेर लिया था। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस तैनात की गई है।

    जीप खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत
    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एबटाबाद जिले के पहाड़ी इलाके में जीप गहरी खाई में गिर गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना जिले के बकोटे इलाके में तब हुई, जब जीप में सवार लोग खरीददारी करके लौट रहे थे।

    इस दौरान जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

    तीन घायलों की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

    शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे में मारे गए सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले थे। चिकित्सा कर्मियों ने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

    The post पाकिस्तान में भीड़ ने ईसाइयों पर किया हमला, कुरान के अपमान का आरोप… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…

    June 9, 2025

    MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    June 9, 2025

    CG News: सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक…

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.