Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    क्या है म्यांमार की आराकान आर्मी? रोहिंग्या मुसलमानों के लिए बन गई काल…

    By May 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्या है म्यांमार की आराकान आर्मी? रोहिंग्या मुसलमानों के लिए बन गई काल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    म्यांमार में तख्तापलट के बाद से ही शांति का नामो निशान नहीं है। यूनाइटेड नेशन्स का कहना है कि अब तक करीब 45 हजार रोहिंग्या अपना घर-बार छोड़कर जा चुके हैं।

    दावा किया जा रहा कि म्यांमार के राखाइन समेत आसपास के प्रांतों में हिंसा के चलते बड़ी संख्या में रोहिंग्या पलायन कर गए।

    रोहिंग्या पर संकट तब और बढ़ गया जब आराकान आर्मी ने म्यांमार की सेना और पुलिस को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

    वैसे तो आराकान आर्मी खुद को रोहिंग्या मुसलमानों की हितैसी बताती है। हालांकि आराकान की वजह से रोहिंग्या मुसलमान कहीं के नहीं रहे। 

    बता दें कि म्यांमार में बहुसंख्यक बौद्ध रोहिंग्या मुसलमानों को बाहरी मानते हैं।  वहीं आराकान आर्मी का दावा है कि वह राखाइन प्रांत के लोगों के लिए लड़ाई लड़ता है।

    यहां लगभग 6 लाख रोहिंग्या मुसलमान रहते थे। अब तक 20 लाख से ज्यादा रोहिंग्या बांग्लादेश या सीमाई इलाकों में शिफ्ट हो चुके हैं।

    यूएन राइट्स ऑफिस के प्रवक्ता एलिजाबेथ थ्रोसेल ने बताया कि बुथिदाउंग और माउंगदा में हाल ही में हुई हिंसा के बाद 10 हजार से ज्यादा रोहिंग्या पलायन कर गए।

    लगभग 45 हजार रोहिंग्या नफ नदी के इलाके में बांग्लादेश की सीमा पर चले गए हैं और वे सुरक्षा की तलाश कर रहे हैं। रोहिंग्या अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक नागरिकों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

    बांग्लादेश में बड़ी संख्या मे रोहिंग्याओं को शरण मिली है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार की सीमा पर अभी बहुत सारे रोहिंग्या फंसे हैं। 

    काट दिया गया सिर
    यूएन की म्यांमार टीम के हेड ने बताया कि यहां मानवाधिकारों की कोई वैल्यू नहीं रही है। बहुत सारे लोगों के सिर धड़ से अलग कर दिए गए। सैटलाइट इमेज  और ऑनलाइन वीडियो से पता चलता है कि लोगों की संपत्तियों में आग लगा दी गई।

    आराकान आर्मी ने दावा किया था कि पूरे शहर पर उसका कब्जा हो गया है। इसके बाद यहां आगजनी और हत्या के मामले सामने आए। पीड़ितों ने बताया कि शहर में दर्जनों शव पाए गए। वहीं रोहिंग्या जब शहर छोड़कर जाने लगे तो आराकान आर्मी के लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। 

    लोगों का कहना है कि आराकान आर्मी के लोग उन्हें प्रताड़ित करते हैं और पैसे की उगाही करते हैं। हाल यह है कि राखाइन में आराकान आर्मी और म्यांमार आर्मी दोनों ही रोहिंग्या को निशाना बनाते हैं। इस इलाके में कम से कम चार लोगों को सिर कलम कर दिया गया।

    बताया जा रहा है कि आराकान आर्मी ने ही लोगों की हत्या की है। आराकान आर्मी ने धमकी दी है कि अगर रोहिंग्या उनका साथ नहीं देंगे तो उनका पूरा गांव जला दिया जाएगा। 

    क्या है आराकान आर्मी
    आराकान आर्मी एक इस्लामिक संगठन है। हालांकि यह खुद को सेक्युलर बताता है। यह संगठन पुलिस और सेना पर हमला करता है। इसका कनेक्शन पाकिस्तान से है।

    कराची में जन्मा अताउल्लाह अबू इसका लीडर है। सरकार पर दबाव बनाने के लिए यह आम लोगों को भी निशाना बनाता है। म्यांमार में इसे आतंकी संगठन घोषित कर दिया गया है। आराकान आर्मी अब रोहिंग्याओं को भी निशाना बना रही है। 
     

    The post क्या है म्यांमार की आराकान आर्मी? रोहिंग्या मुसलमानों के लिए बन गई काल… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.