Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    हम भूल जाएंगे दर-ओ दीवार.. रूस ने अब ब्रिटेन को क्यों दी हमले की दी चेतावनी; UK में अलर्ट…

    By May 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हम भूल जाएंगे दर-ओ दीवार.. रूस ने अब ब्रिटेन को क्यों दी हमले की दी चेतावनी; UK में अलर्ट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अगर मॉस्को पर उसके मिसाइल से हमले हुए तो रूस चुप नहीं बैठेगा और यूनाइटेड किंगडम (UK) पर पलटवार करेगा।

    रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा है कि अगर यूक्रेन ने रूसी शहरों पर हमला करने के लिए ब्रिटिश हथियारों का इस्तेमाल किया तो मॉस्को ब्रिटिश ठिकानों पर जवाबी हमले की कार्रवाई करेगा। 

    जखारोवा ने संवाददाताओं से कहा कि अगर हमारी चेतावनी के बाद भी ब्रिटेन नहीं संभलता है, तब मॉस्को भी यह भूल जाएगा कि वह यूक्रेन की सीमाओं के अंदर या बाहर के ब्रिटिश ठिकानों को निशाना बना रहा है।

    इससे पहले भी इस महीने की शुरुआत में मॉस्को ने लंदन को इसी तरह की चेतावनी जारी की थी।

    रूस की तब ऐसी प्रतिक्रिया ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड कैमरन के उस बयान पर आई थी, जिसमें कैमरन ने कहा था कि यूक्रेन को यह अधिकार है कि वह रूस के अंदरूनी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए लंदन द्वारा उपलब्ध कराए गए हथियारों का इस्तेमाल कर सके।

    इस बीच, रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं और परमाणु अभ्यास भी शुरू कर दिया है। रूस ने यूक्रेन से सटे 13 क्षेत्रों में 25000 से ज्यादा सैनिकों को युद्धाभ्यास के लिए उतारा है। जिन क्षेत्रों में यह ऑपरेशन हो रहा है उनमें रोस्तोव, बेल्गोग्राद, कल्मीकिया, क्रासनोदर काई, अदीगिया और इंगुशेतिया शामिल हैं।

    ये इलाके यूक्रेन से लेकर जॉर्जिया और लिथवानिया तक फैले हुए हैं। इसे देखते हुए ब्रिटेन ने अलर्ट जारी किया है और लोगों से सीमाई इलाकों में तीन दिनों का रसद जमाकर रखने को कहा है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रिटिश उप प्रधानमंत्री ने ओलिवर डाउडन ने ये सलाह दी है।

    माना जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के सीमाई इलाकों में 10 जगहों पर परमाणु बम तैनात कर दिये हैं।

    रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में रूस ने यूक्रेन पर 56 ड्रोन से हमले किए हैं, जिनमें से 24 इंटरसेप्ट किए गए जबकि 32 ड्रोन ने सफलतापूर्वक निशाने साधे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि एक दिन के अंदर 1700 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया गया है।

    उधप, यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने 10,000 किलोमीटर (6,200 मील) किलेबंदी का पुनर्निर्माण करने की योजना बनाई है।

    यूक्रेन के पब्लिकेशन लीगा ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेनी सैन्य कर्मियों ने संसाधनों के अकुशल उपयोग और पहले से निर्मित निम्न-गुणवत्ता वाले किलेबंदी के तत्काल पुनर्निर्माण की आवश्यकता के बारे में शिकायत की और वे किलेबंदी का पुनर्निर्माण करना चाहते हैं।

    बता दें कि रूस 24 फरवरी 2022 से यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान चला रहा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि इस अभियान का उद्देश्य आठ वर्षों तक कीव शासन द्वारा नरसंहार के शिकार लोगों की रक्षा करना है।

    इसके अलावा अभियान का अंतिम लक्ष्य डोनबास को आजाद कराना और ऐसी स्थितियां निर्मित करनी है जो रूस की सुरक्षा की गारंटी देती हैं। यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति के परिप्रेक्ष्य में रूस ने पहले नाटो को एक नोट भेजा था।

    The post हम भूल जाएंगे दर-ओ दीवार.. रूस ने अब ब्रिटेन को क्यों दी हमले की दी चेतावनी; UK में अलर्ट… appeared first on .

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.