Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    छत्तीसगढ़

    ग्रामीणों ने समस्या का खोजा हल:पहाड़ से रिस रहे पानी को इकट्‌ठा करने ग्रामीणों ने बनाया चेकडेम, इससे 300 एकड़ में सिंचाई, पर्यटन का केंद्र भी बना

    By May 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ग्रामीणों ने समस्या का खोजा हल:पहाड़ से रिस रहे पानी को इकट्‌ठा करने ग्रामीणों ने बनाया चेकडेम, इससे 300 एकड़ में सिंचाई, पर्यटन का केंद्र भी बना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर/ खेती और निस्तारी के लिए पानी की कमी से जूझने वाले चुमरा के ग्रामीणों ने पहाड़ों से बूंद-बूंद रिसने वाले पानी को एक जगह इकट्‌ठा करना शुरू किया। जल संसाधन विभाग ने चेकडैम बनाने में मदद की। अब इसी पानी से 300 एकड़ जमीन पर सिंचाई होती है। धान और सब्जियां उगा रहे हैं। पेयजल और निस्तार के लिए भी उपयोग होता है।

    पहाड़ों से घिरे गांव में चेकडैम बनने के बाद अब यह पर्यटन स्थल के रूप में भी डेवलप होता जा रहा है। दूरदराज के लोग अब यहां पिकनिक मनाने आते हैं। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पहाड़ों से घिरे गांव चुमरा में करीब 64 साल पहले ग्रामीणों के सामने रोजी-रोटी का संकट था। रामचंद्रपुर ब्लॉक की चार हजार आबादी वाले गांव के लोग खेती नहीं कर सकते थे, क्योंकि वहां पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी।

    सुदूर जंगल में होने के कारण बिजली भी नहीं थी। बारिश होती थी, लेकिन पानी बह जाता था, इसलिए ठंड और गर्मी के दिनों में खेती भी नहीं हो पाती थी। अपनी किस्मत पर रोने के बजाय ग्रामीणों ने समस्या का हल निकाला। गांव से तीन किलोमीटर दूर जोवा पहाड़ से पूरे साल पानी रिसता है।

    यह पानी पहले व्यर्थ बह जाता था। ग्रामीणों ने इसे रोका। इसके बाद नाली बनाकर गांव के एक छोर तक लेकर आए। जब पानी मिलने लगा तो खेती शुरू हो गई। इस बीच जल संसाधन विभाग को जब खबर मिली तो उन्होंने ग्रामीणों की मदद के लिए चेकडैम बना दिया। इस तरह पूरे साल पानी की व्यवस्था हो गई। ग्रामीण धान के साथ सब्जियां भी उगाने लगे। यहां मसूर, चना और मटर की फसल लेते हैं। इसे बाजार में बेचते भी हैं।

    Continue Reading

    Related Posts

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025

    वैश्विक स्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर रहा है गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला

    August 10, 2025

    भांग की खेती की अनुमति पर फिर झटका, CG हाईकोर्ट ने PIL खारिज की

    August 10, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    August 2025
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.