Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    71 साल के बुजुर्ग ने इस देश के प्रधानमंत्री को गोलियों से भून डाला, बाल-बाल बची जान…

    By May 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    71 साल के बुजुर्ग ने इस देश के प्रधानमंत्री को गोलियों से भून डाला, बाल-बाल बची जान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फ़िको को बुधवार को कई गोली लगने के बाद उनकी हालत गंभीर बन गई थी।

    हालांकि, ताजा अपडेट के मुताबिक, अब वह खतरे से बाहर हैं। उनकी सर्जरी सफल रही है। देश के श्रम मंत्री एरिक टॉमस ने इसकी जानकारी दी है।

    उनकी फेसबुक प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के अनुसार फिको को कई गोली मारी गई है।

    उन्हें हेलीकॉप्टर द्वारा बैंस्का बायस्ट्रिका ले जाया गया। स्लोवाकिया के समाचार टेलीविजन स्टेशन ‘टीए3’ की खबर के अनुसार यह घटना राजधानी से लगभग 150 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में हैंडलोवा शहर में हुई।

    रिपोर्ट के अनुसार फिको को पेट में भी गोली लगी थी। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और फिको को बैंस्का बायस्ट्रिका के एक अस्पताल में ले जाया गया। खबर के अनुसार इस सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

    राष्ट्रपति जुजाना कैपुतोवा ने प्रधानमंत्री पर हमले की निंदा की।  

    उन्होंने कहा, ‘‘मैं रॉबर्ट फिको को इस नाजुक क्षण में ताकत देने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’ प्रोग्रेसिव स्लोवाकिया नेता मिशल सिमेका ने कहा, ‘‘हम रॉबर्ट फिको पर गोलीबारी की कड़ी निंदा करते हैं।’’

    पर्यावरण मंत्री ने कहा, “मैं पूरी तरह से स्तब्ध था। सौभाग्य से जहां तक मुझे पता है ऑपरेशन अच्छा रहा। मुझे लगता है कि उनका जीवन अब खतरे से बाहर है।” आंतरिक मंत्री माटुस सुताज एस्टोक ने पहले कहा था कि जब फीको ऑपरेशन रूम में थे तब उनकी जान को खतरा था। 

    उन्होंने कहा, “यह हत्या का प्रयास राजनीति से प्रेरित था। राष्ट्रपति चुनाव के बाद यह सब हुआ है।” सुताज एस्टोक ने अप्रैल में फिको के सहयोगी पीटर पेलेग्रिनी द्वारा जीते गए चुनाव का जिक्र करते हुए कहा।

    स्लोवाक मीडिया ने कहा कि इसे 71 वर्षीय व्यक्ति ने इस कांड को अंजाम दिया है। उसने देश को स्तब्ध कर दिया।

    हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान करने वाली रिपोर्टों के बारे में पूछे जाने पर आंतरिक मंत्री माटुस सुताज एस्टोक ने इसकी पुष्टि की है।

    मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि संदिग्ध DUHA (रेनबो) लिटरेरी क्लब का संस्थापक था और लेविस शहर से था। आरोपी ने तीन कविता संग्रह लिखे हैं। स्लोवाक राइटर्स के आधिकारिक संघ का सदस्य है।

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.