Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या है चीन का पीस प्लान? मुरीद हुए पुतिन, जिनपिंग से भी मिलेंगे…

    By May 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या है चीन का पीस प्लान? मुरीद हुए पुतिन, जिनपिंग से भी मिलेंगे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को दो साल से ज्यादा का वक्त हो गया है और लाखों की मौत और अरबों की संपदा खाक होने के बाद भी जंग का हल अभी तक नहीं निकल पाया है।

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे महायुद्ध में दुनिया भी दो खेमों में बंटी हुई है। अमेरिका और पश्चिमी देश यूक्रेन के साथ खड़े हैं जबकि, रूस को चीन का साथ है।

    युद्ध के बीच पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति बन चुके व्लादिमीर पुतिन का चीन संग इतना लगाव है कि पहली विदेश यात्रा में उन्होंने चीन जाना चुना है।

    वो आगामी 16 या 17 अप्रैल को चीन में रहेंगे। यात्रा से पहले चीनी अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने जिनपिंग सरकार की जमकर तारीफ की।

    पुतिन ने कहा कि यूक्रेन संकट पर चीन की पीस पॉलिसी काबिले-तारीफ है और हमे उस पर अमल जरूर करना चाहिए। हालांकि चीन की पीस पॉलिसी पर यूक्रेन समेत उसके समर्थक देश इत्तेफाक नही रखते।

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में कहा कि वह यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए चीन की योजना का समर्थन करते हैं।

    उन्होंने कहा कि बीजिंग को इस बात की पूरी समझ है कि संकट के पीछे क्या छिपा है? पुतिन ने इस सप्ताह अपनी बीजिंग यात्रा से पहले चीन की शिन्हुआ समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि रूस दो साल से अधिक पुराने संघर्ष को हल करने के लिए बातचीत के लिए राजी है और चीन की पीस पॉलिसी उसे सही लगती है।

    यूक्रेन संकट को चीन ने सही ढंग से समझा हैः पुतिन
    पुतिन ने कहा कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा पिछले महीने सार्वजनिक की गई चीन की योजना और “सिद्धांतों” में संघर्ष के पीछे के कारकों को ध्यान में रखा गया है।

    पुतिन ने कहा, “यूक्रेन संकट को हल करने के लिए चीन के दृष्टिकोण पर हम सकारात्मक हैं। बीजिंग ने वास्तव में इसके मूल कारणों और इसके वैश्विक भू-राजनीतिक अर्थ को समझा है। 

    चीन की पीस पॉलिसी क्या है?
    चीन ने तकरीबन एक साल पहले 12 सूत्री मांगों के साथ मेगा प्लान तैयार किया था। जिसमें दावा किया गया है इस योजना के साथ रूस और यूक्रेन के बीच संकट को टाला जा सकता है या पूरी तरह से जंग खत्म की जा सकती है।

    चीन की पीस प्लान थ्योरी का लब्बो-लुआब यही है कि वह इस मसले को रूस और यूक्रेन के शीर्ष नेताओं के बीच शांतिपूर्ण वार्ता को ही युद्ध रोकने का हल बताता है।

    चीन की पीस पॉलिसी के बारे में ज्यादा जानकारी तो उपलब्ध नहीं हो पाई और न ही पुतिन ने अपने इंटरव्यू में इस बारे में ज्यादा कुछ कहा लेकिन, चीन की इस योजना में कुछ ऐसी बातें भी हैं जिनसे अमेरिका, यूक्रेन और पश्चिम इत्तेफाक नहीं रखते।

    चीन ने अपने पीस प्लान में अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा अकेले एक राष्ट्र पर प्रतिबंधों की निंदा की। रूस का जिक्र करते हुए चीन ने इसे पूरी तरह से गलत करार दिया है। साथ ही अमेरिका और पश्चिमी देशों का रूस और यूक्रेन युद्ध में दखल को भी गलत करार दिया है।

    मामले के जानकार मानते हैं कि चीन ने अपनी योजना के जरिए अमेरिका और पश्चिमी देशों पर निशाना साधा है। 12 सूत्री योजना में चीन ने कहीं भी इसका जिक्र नहीं किया है कि रूस को यूक्रेन से अपनी सेना वापस बुला लेनी चाहिए। यह भी एक अपवाद है।

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मोदी सरकार के 11 साल पूरे, जेपी नड्डा बोले- सरकार ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदला

    June 9, 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत

    June 9, 2025

    मुंबई रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर 8 लोगों की मौत

    June 9, 2025

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एएसपी शहीद, कई जवान घायल

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.