Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    छत्तीसगढ़

    उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने जिला पंचायत की सदस्यता से दिया त्यागपत्र

    By May 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने जिला पंचायत की सदस्यता से दिया त्यागपत्र
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जिला पंचायत का अनुभव अब विधानसभा में काम आ रहा : उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    रायपुर, 14 मई 2024/ उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने जिला पंचायत कबीरधाम की सदस्यता से त्याग-पत्र दे दिया है। उपमुख्यमंत्री  शर्मा ने विगत विधानसभा चुनाव में कवर्धा विधानसभा से निर्वाचित होने के उपरांत आज अध्यक्ष, जिला पंचायत कबीरधाम को अपना त्यागपत्र सौंपा। प्रारूप “क”(नियम 3 का उप नियम (1) तथा नियम 6) के अंतर्गत प्रेषित सूचना में कहा है कि मैं, एतद द्वारा जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 09, जिला कबीरधाम, छत्तीसगढ़ के जिला पंचायत के सदस्य के पद से त्यागपत्र देता हूं। ज्ञात हो कि  विजय शर्मा पिछले पंचायत चुनाव में कबीरधाम जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 09 से निर्वाचित हुए थे। विगत विधानसभा चुनाव में कवर्धा विधानसभा से निर्वाचित होने के बाद अब वे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं तथा गृह एवं जेल, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय का दायित्व भी उनके पास है।

    त्यागपत्र देने के बाद उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मीडिया से चर्चा में करते हुए कहा कि जितना अनुभव इन चार वर्षों में यहां काम करके मिला है, एक सदन में बैठने का, सदन में विषय रखने का और उसके माध्यम से निर्णय निकाल ले आने का, वो सब कुछ आज विधानसभा में काम आ रहा है। वो जो कुछ हम लोगों ने गांव में घूम-घूमकर देखा है कि क्या होना चाहिए, वो सब कुछ आज विभागों की योजनाओं को बनाने में काम आ रहा है। मैं अब जब पंचायतराज के मंत्री के रूप में काम कर रहा हूं, विष्णु देव जी की सरकार में तो हम लोगों ने यह भी देखा था कि गांव में महिलाओं के लिए बैठने की जगह नहीं होती थी, तो महतारी सदन हर एक पंचायत में बनाने का निर्णय लिया गया है। हर एक पंचायत में सीएससी को पंचायत के साथ जोड़कर सरकार जनता को सारी सुविधाएं मुहैया कराना चाहती है।

    Continue Reading

    Related Posts

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि, शांति मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल….

    June 6, 2025

    विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 65 वीं वाहिनी CRPF के F/ समवाय कुल्हाड़ीघाट में वृक्षारोपण का कार्यक्रम

    June 5, 2025

    पर्यावरण मंडल ने किया पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, 450 बच्चों ने लिया भाग

    June 5, 2025

    हेमचंद यादव विश्वविद्यालय आज से प्रवेश शुरू

    June 5, 2025

    कलेक्टर रेडक्रॉस भवन में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहाटकर ने की प्रेसवार्ता

    June 5, 2025

    CG NEWS: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच, युवाओं को मिलेगी विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधा: सीएम विष्णुदेव साय….

    June 5, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि, शांति मिलन कार्यक्रम में हुए शामिल….

    June 6, 2025

    विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 65 वीं वाहिनी CRPF के F/ समवाय कुल्हाड़ीघाट में वृक्षारोपण का कार्यक्रम

    June 5, 2025

    पर्यावरण मंडल ने किया पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, 450 बच्चों ने लिया भाग

    June 5, 2025

    हेमचंद यादव विश्वविद्यालय आज से प्रवेश शुरू

    June 5, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.