Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    अलग-अलग लड़ रही सपा-बसपा, NDA का कुनबा भी बढ़ा; यूपी में फायदे में भाजपा…

    By May 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अलग-अलग लड़ रही सपा-बसपा, NDA का कुनबा भी बढ़ा; यूपी में फायदे में भाजपा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केंद्र में सरकार बनाने के लिए लिए हर दल के लिए सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश ही है।

    यहां लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। इसलिए सभी दल यूपी के समीकरण को दुरुस्त करके ही मैदान में उतरना चाहती है। यही वजह है कि एक-दूसरे की अक्सर खिलाफत करने वाली कांग्रेस और सपा ने अंतिम मौके पर गठबंधन किया।

    बीजेपी की बात करें तो लोकसभा चुनावों में बड़ा लक्ष्य लेकर चल रही है। भगवा पार्टी ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अभी तक की सबसे बड़ी जीत की तैयारी कर रखी है। 

    पार्टी ने उम्मीदवार तय करने में सभी सामाजिक व राजनीतिक समीकरणों को साधा है और मजबूत गठबंधन भी तैयार किया है।

    राज्य की 80 सीटों में भाजपा खुद 75 सीटों पर पांच सीटों पर सहयोगी रालोद (तीन) व अपना दल (दो) सीटों पर चुनाव लड़ रहा है।

    जाति समीकरण साधने की कोशिश
    भाजपा ने उत्तर प्रदेश के अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए 34 सीटों पर ही सामान्य वर्ग के उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि ओबीसी समुदाय से 25 व अनुसूचित जाति से 16 उम्मीदवार है। इनमें भी जातीय समीकरणों को ध्यान में रखा गया है।

    पार्टी ने राजपूत व ब्राह्मण वर्ग से बराबर बराबर 13-13 उम्मीदवार उतारे हैं। ओबीसी में भी सबसे ज्यादा छह कुर्मी, चार लोध, तीन जाट व तीन निषाद व अन्य समुदाय शामिल किए गए हैं। दलित वर्ग में सबसे ज्यादा छह पासी, तीन खटीक वर्ग से उम्मीदवार उतारे गए हैं।

    रालोद के साथ आने से फायदा
    सूत्रों के अनुसार भाजपा की रणनीति राज्य के सभी प्रमुख समुदायों को साधने की है। इसके अलावा जो समुदाय पूरी तरह से उसके खिलाफ ही जाने हैं उनको पार्टी ने दूर रखा है।

    यहां से एक भी मुसलमान को टिकट नहीं दिया गया है। अल्पसंख्यकों में एक सिख व एक पारसी समुदाय से है। भाजपा ने राज्य में अपने गठबंधन को भी मजबूत किया है।

    उसके साथ रालोद, अपना दल, सुभासपा व निषाद पार्टी हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस व सपा का इंडिया गठबंधन है। बसपा अलग चुनाव लड़ रही है।

    सूत्रों के अनुसार इस बार कई सीटों पर बसपा हार जीत में बड़ा फैक्टर हो सकती है। इससे किसे लाभ मिलेगा, साफ नहीं है, लेकिन भाजपा का मानना है कि वह ज्यादा लाभ में रहेगी।

    पिछले चुनाव में सपा व बसपा मिल कर लड़े थे। तब भाजपा 62 सीटें ही जीत पाई थी। भाजपा जानती है कि उत्तर प्रदेश की बड़ी लीड बहुमत के साथ उसके अपने लोकसभा के लक्ष्य 370 के पास उसे ले जाने के लिए बहुत जरूरी है।

    इसलिए वह यहां पर एक-एक सीट को जीतने के लिए वहां के सामाजिक समीकरणों को जोड़ने में लगी है। चुनाव अभियान व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तावड़तोड़ रैली व रोड शो अलग से हैं।

    The post अलग-अलग लड़ रही सपा-बसपा, NDA का कुनबा भी बढ़ा; यूपी में फायदे में भाजपा… appeared first on .

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    भारत में कोरोना के एक्टिव केस 6000 के पार, 24 घंटे में 6 की मौत

    June 9, 2025

    रायपुर-जबलपुर के बीच चलेगी नई इंटरसिटी एक्सप्रेस, 6 घंटे 40 मिनट में पूरा होगा सफर

    June 9, 2025

    आज का राशिफल 9 जून 2025

    June 9, 2025

    मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.