Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    इस ‘वेटर’ की कमाई के आगे दुनिया का बड़े से बड़ा अरबपति भी फेल…

    By May 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस ‘वेटर’ की कमाई के आगे दुनिया का बड़े से बड़ा अरबपति भी फेल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     कभी वेटर रहे एक शख्स की इस चार महीने की कमाई के आगे दुनिया के बड़े से बड़ा अरबपति भी पिछड़ गयाा है।

    चाहे एलन मस्क हों या मार्क जुकरबर्ग या फिर दुनिया के सबसे अमीर बर्नार्ड अर्नाल्ट ही क्यों न हों, जेनसेन हुआंग से पिछड़ गए हैं।

    ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक जेनसेन हुआंग इस साल कमाई में मार्क जुकरबर्ग को पछाड़ नंबर वन बन गए हैं।

    जेनसेन हुआंग ने इस साल अबतक अपनी संपत्ति में 29.2 अरब डॉलर जोड़ने में कामयाब रहे।

    उनका कुल नेटवर्थ भले ही जुकरबर्ग के नेटवर्थ से काफी कम है, लेकिन इस साल इन्होंने कमाई में सभी को पीछे छोड़ दिया है।

    जेनसेन हुआंग 73.2 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें स्थान पर हैं।

    जुकरबर्ग इस मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। इन्होंने इस साल अबतक 28.3 अरब डॉलर की कमाई की है। इनका कुल नेटवर्थ 156 अरब डॉलर है।

    तीसरे नंबर पर अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस हैं। इनकी इस साल की कमाई 24.3 अरब डॉलर है। इनके पास 201 अरब डॉलर की संपत्ति है। एलन मस्क ने इस साल 37.5 अरब डॉलर गंवाया है। मस्क की कुल संपत्ति 191 अरब डॉलर रह गई है।

    कभी वेटर थे हुआंग

    हुआंग कंप्यूटर प्रोसेसर और एआई टेक्नॉलजी की अग्रणी कंपनी एनवीडिया के चेयरमैन हैं। हुआंग ने 1993 में कंपनी की सह-स्थापना की और 1999 में पहली ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट पेश की।

     हुआंग ने कभी वेटर का भी काम किया लेकिन, आज इनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती है। हुआंग एक समय Denny’s रेस्टोरेंट में बतौर वेटर भी काम करते थे।

    किस देश के मूल निवासी हैं हुआंग

    1963 में ताइवान के ताइनान में जन्मे हुआंग का परिवार पहली बार थाईलैंड में रिलोकेट हुआ जब वह पांच साल के थे। नौ साल के थे तो दोनों भाई चाचा के साथ रहने के लिए टैकोमा, वाशिंगटन चले गए।

    अलोहा हाई स्कूल से ग्रैजुएशन किया।

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी माह आ सकते है छत्तीसगढ़

    June 9, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत….

    June 9, 2025

    CG NEWS- अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.