Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    अब बस 2 दिन शेष, क्यों सस्पेंस बढ़ा रही है कांग्रेस; अमेठी-रायबरेली पर फैसला कब…

    By May 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब बस 2 दिन शेष, क्यों सस्पेंस बढ़ा रही है कांग्रेस; अमेठी-रायबरेली पर फैसला कब…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए नामांकन शुरू हो चुके हैं। 3 मई को इसकी अंतिम तिथि है। इसके बावजूद भी अमेठी और राजबरेली के लिए कांग्रेस पार्टी कैंडिडेट की घोषणा नहीं कर सकी है।

    वहीं, भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने अपना पर्चा भी दाखिल कर दिया है। सियासी गलियारों में लोगों के मन में एक सवाल कौंध रहे हैं कि आखिर कांग्रेस पार्टी की क्या मजबूरी है कि अभी तक पार्टी ने इन दोनों सीटों के लिए अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

    आपको बता दें कि दोनों ही सीटों को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। पिछले चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट छोड़ दिया है।

    इन दोनों हाईप्रोफाइल सीट पर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं, पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इन सीट पर नामांकन की अंतिम तिथि तीन मई है।

    कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अमेठी और रायबरेली सीट पर उम्मीदवार को लेकर अंतिम फैसला गांधी परिवार को लेना है। इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेगी और वह अपना पूरा फोकस चुनाव प्रचार पर रखेंगी।

    वहीं, राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे या नहीं, वह अमेठी से चुनाव लड़ेंगे या रायबरेली से मैदान में उतरेंगे। इस बारे में जल्द अंतिम फैसला होने की संभावना है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर भाजपा परिवारवाद पर पार्टी को घेर सकती है।

    पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहले ही राज्यसभा की सदस्य हैं। राहुल गांधी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में परिवार की तीसरी सदस्य प्रियंका गांधी के चुनाव से गलत संदेश जा सकता है। व

    हीं, एक सीट तक सीमित रहने के बजाय प्रियंका के पूरे देश में प्रचार करना ज्यादा प्रभावशाली हो सकता है। प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में पार्टी दीपा कौल के बेटे आशीष कौल को अपना उम्मीदवार बना सकती है। 

    दीपा कौल हिमाचल प्रदेश की पूर्व राज्यपाल शीला कौल की बेटी हैं। शीला कौल पंडित नेहरू की रिश्तेदार थी। इसके साथ कई और संभावित नामों पर भी विचार किया जा रहा है।

    पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा था कि अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस सरप्राइज देगी। इस बीच, एक से तीन मई तक राहुल गांधी का कोई चुनाव कार्यक्रम तय नहीं है। ऐसे में पार्टी उन्हें उम्मीदवार घोषित करती है, तो वह नामांकन कर सकते हैं।

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी माह आ सकते है छत्तीसगढ़

    June 9, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत….

    June 9, 2025

    CG NEWS- अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.