Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    मसालों में टायफायड वाले बैक्टीरिया! अमेरिका ने रिजेक्ट किया MDH के 31% शिपमेंट…

    By April 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मसालों में टायफायड वाले बैक्टीरिया! अमेरिका ने रिजेक्ट किया MDH के 31% शिपमेंट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के कस्टम अथॉरिटीज ने पिछले छह महीनों में साल्मोनेला के कारण महाशियान दी हट्टी यानी MDH प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्यात किए गए सभी मसाला से संबंधित शिपमेंट में से 31 फीसद को रिजेक्ट कर चुका है।

    अक्टूबर 2023 से रिफ्यूजल रेट पिछले साल भेजे गए सभी शिपमेंट के लिए 15 प्रतिशत से उछलकर दोगुनी हो गई है।

    हाल के महीनों में साल्मोनेला कंटैमिनेशन की वजह से रिफ्यूजल रेट में उछाल ऐसे समय में आया है, जब सिंगापुर और हांगकांग दोनों ने मसालों में कार्सिनोजेनिक कीटनाशक का कथित पता चलने के बाद कुछ एमडीएच और एवरेस्ट के उत्पादों की सेल सस्पेंड कर दी है।

    अक्टूबर 2023 से एमडीएच के सभी शिपमेंट का लगभग एक-तिहाई यानी 11 शिपमेंट को यूस ने रिजेक्ट कर दिया है। इसमें “मसाले, फ्लेवर और साल्ट” के रूप में वर्गीकृत उत्पाद शामिल हैं।

    अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आंकड़ों से पता चला है कि अक्टूबर 2022 और सितंबर 2023 के बीच रिफ्यूजल रेट 15 प्रतिशत थी। इसके अतिरिक्त अक्टूबर 2020 से रिजेक्ट किए गए सभी एमडीएच एक्सपोर्ट शिपमेंट साल्मोनेला कंटैमिनेशन से प्रदूषित थे।

    क्या है साल्मोनेला

    अगर किसी खाद्य पदार्थ में साल्मोनेला बैक्टीरिया है और इसका सेवन करते हैं तो पेट में गंभीर इन्फेक्शन हो सकता है। ठीक से अगर न पकाया गया तो आंतों में संक्रमण हो सकता है।

    टायफायड के लिए यही बैक्टीरिया जिम्मेदार होता है। साल्मोनेला बैक्टिरिया जानवरों जैसे अंडा, बीफ, कच्चे मुर्गों और फल-सब्जियों के साथ-साथ इंसान के आंतों में भी पाया जाता है।

    एक खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञ ने बताया कि यदि आप कटाई से लेकर प्रोसेसिंग से लेकर पैकेजिंग तक वैल्यू चेन मेंटेन नहीं करते हैं तो साल्मोनेला से बच नहीं सकते। एफडीए ने जनवरी 2022 में एमडीएच के मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण किया था। इस दौरान उसने पाया कि यूनिट में पर्याप्त स्वच्छता सुविधाएं नहीं थीं।

    चालू अमेरिकी संघीय वित्त वर्ष (अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024) में, सभी एवरेस्ट निर्यात शिपमेंट का 0.3 प्रतिशत रिजेक्ट कर दिया गया है,। पिछले वित्त वर्ष में यह 3 प्रतिशत था। अक्टूबर 2023 से कुल 5 शिपमेंट को रिजेक्ट कर दिया गया है। इनकार मुख्य रूप से लेबलिंग-संबंधित उल्लंघनों पर था।

    कुल मिलाकर, अमेरिका वित्त वर्ष 21 और 23 के बीच भारत से भेजे गए सभी रिफ्यूजल शिपमेंट का लगभग 10 प्रतिशत “मसाले, फ्लेवर और साल्ट” कैटेगरी से संबंधित था।

    सभी रिजेक्ट समानों में “miscellaneous food related items” 31 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर था।। “स्नैक फूड आइटम” और “बेकरी प्रोडक्ट” में क्रमशः 9 और 7 प्रतिशत की रिफ्यूजल रेट दर्ज की गई।

    रिजेक्ट किए गए प्रोडक्ट का क्या होता है

    एफडीए के दिशानिर्देशों के अनुसार, यदि किसी शिपमेंट को एंट्री से मना कर दिया जाता है, तो आयातक या तो इसे नष्ट कर सकता है या इसे अमेरिका से बाहर निर्यात कर सकता है। रिजेक्शन के बाद शिपमेंट का क्या होता है, इस पर एफडीए डेटा प्रकाशित नहीं करता है।

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.