Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    चीन की गोद में खेलने का मालदीव को हुआ फायदा, लेकिन भारत ने कर दिया मुइज्जू संग ‘खेल’…

    By April 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चीन की गोद में खेलने का मालदीव को हुआ फायदा, लेकिन भारत ने कर दिया मुइज्जू संग ‘खेल’…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     भारत से टेंशन के बीच मालदीव को टूरिज्म के मुद्दे पर राहत मिली है। मालदीव पहुंचने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

    पिछले साल की तुलना में अब तक 13 फीसदी अधिक पर्यटकों ने मालदीव की यात्रा की है। उल्लेखनीय है कि मालदीव घूमने-फिरने के लिए पसंद किया जाने वाला देश है और पर्यटकों की मदद से ही काफी हद तक मालदीव की इकॉनमी भी चलती है।

    मालदीव पहुंचने वाले पर्यटकों में सबसे ज्यादा चीन के हैं, लेकिन नई दिल्ली और माले के बीच तनाव बढ़ने से भारत ने मालदीव के साथ खेल कर दिया है। 

    दरअसल, भारत से मालदीव जाने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार कम हो रही है, जिसका उसे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

    मालदीव की टूरिज्म मिनिस्ट्री के अनुसार, इस साल जनवरी से लेकर 22 अप्रैल तक मालदीव पहुंचने वाले टूरिस्ट्स की संख्या सात लाख को पार कर गई।

    अब तक 728,950 पर्यटकों ने मालदीव की यात्रा की है। पिछले साल इस अवधि के दौरान 644,721 विदेशी पर्यटक मालदीव पहुंचे थे।

    यानी कि इस बार 84,229 टूरिस्ट्स ज्यादा मालदीव पहुंचे जोकि 13 फीसदी पिछले बार से अधिक है। मालदीव में रोजाना औसतन 6,451 पर्यटक आते हैं। वर्तमान में मालदीव में 176 रिसॉर्ट्स, 844 गेस्टहाउस, 147 सफारी जहाज और 15 होटल हैं।

    जिन देशों से नागरिक मालदीव घूमने जा रहे हैं, उसमें सबसे ऊपर मालदीव का करीबी चीन है। चीन से 77,709 पर्यटक अब तक मालदीव घूमने गए हैं। दूसरे नंबर पर ब्रिटेन है, जहां से 72,635 पर्यटक मालदीव गए। वहीं, तीसरे नंबर पर रूस है। यहां से 72,336 लोग मालदीव पहुंचे हैं।

    इटली 66,170 पर्यटकों के साथ चौथे नंबर पर है। जर्मनी 57,321 पांचवें नंबर पर है। वहीं, भारत और मालदीव के बीच जब से तनाव बढ़ा है, तब से यहां से जाने वाले लोगों की संख्या कम होती गई है।

    अब तक इस साल सिर्फ 40,358 भारतीयों ने ही मालदीव की यात्रा की है। छठे नंबर पर भारत है। इसके अलावा, फ्रांस से 27,894 पर्यटक मालदीव पहुंचे।

    अमेरिका से मालदीव पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या 25,589 है। इसके बाद स्विट्जरलैंड, पोलैंड जैसे देश हैं।

    मालदीव के संसदीय चुनाव में मुइज्जू की पार्टी को मिली है प्रचंड जीत
    बता दें कि मालदीव के संसदीय चुनाव में हाल ही में मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) ने  93 में से 68 सीट पर जीत हासिल की, जबकि उसके गठबंधन सहयोगियों मालदीव नेशनल पार्टी (एमएनपी) ने एक और मालदीव डेवलपमेंट अलायंस (एमडीए) ने दो सीट जीतीं।

    इस तरह पीएनसी और उसके सहयोगी दलों को संसद (पीपुल्स मजलिस) में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल हुआ है। भारत समर्थक नेता माने जाने पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) को केवल 15 सीट पर जीत मिली।

    संसद में बहुमत मिलने का मतलब है कि मुइज्जू की पार्टी का न केवल सांसदों पर बल्कि विधायिका पर भी नियंत्रण होगा जो कानूनों का अनुमोदन करती है।

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.