Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    इजरायल से तनाव के बीच क्यों पाकिस्तान जा रहे ईरानी राष्ट्रपति, क्या चीन ने खेला है दांव?…

    By April 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायल से तनाव के बीच क्यों पाकिस्तान जा रहे ईरानी राष्ट्रपति, क्या चीन ने खेला है दांव?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ईरान और इजरायल में इन दिनों तनाव चरम पर चल रहा है। इसी बीच ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी पाकिस्तान के दौरे पर जा रहे हैं।

    इस सप्ताह उनका तीन दिन का पाकिस्तान दौरा हो सकता है।

    जानकारी के मुताबिक दोनों देश अपने संबंधों को सुधारना चाहते हैं। जनवरी महीने में मिसाइल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और ईरान में संबंध तनावपूर्ण हो गए थे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने रईसी के दौरे की बात की पुष्टि की है। 

    बता दें कि  इस समय इजरायल और ईरान आमने सामने हैं। सीरिया में ईरानी दूतावास में इजरायल एयरस्ट्राइक के बाद ईरान ने भी ताबड़तोड़ 300 मिसाइल और ड्रोन इजरायल पर दाग दिए थे।  

    हालांकि ये मिसाइल इजरायल के सुरक्षा कवच को भेद नहीं पाए। वहीं इजरायल ने भी ईरान पर पलटवार किया। ऐसे में मिडल ईस्ट में तनाव देखा जा रहा है। 

    जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति रईसी पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। वे आंचलिक और वैश्विक परिस्थितियों, द्विपक्षीय संबंधों, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और व्यापारिक मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

    इसके अलावा वह लाहौर और कराची शहरों का भ्रमण करेंगे। बता दें कि पाकिस्तान ने भी कहा है कि मिडल ईस्ट में तनाव कम होना चाहिए। 

    बता दें कि ईरान और पाकिस्तान के संबंध अच्छे नहीं रहे हैं। वहीं मिसाइल स्ट्राइक के बाद दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया था। हालांकि अब दोनों देश एक दूसरे की संप्रभुता को नुकसान पहुंचाए बिना आपसी संबंधों को मजबूत करने की कवायद कर रहे हैं।

    दोनों देशों से कैसे हैं भारत के रिश्ते
    पाकिस्तान से भारत के रिश्ते किसी से छिपे नहीं हैं। वहीं भारत के लिए ईरान बेहद महत्वपूर्ण साझेदार है। हथियारों की आपूर्ति करने के मामले में ईरान चौते नंबर पर है।

    भारत और ईरान के बीच पुराने सांस्कृतिक संबंध भी हैं। चाबहार पोर्ट भारत और ईरान को दुनियाभर के समुद्री मार्गों से जोड़ता है। जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान को नियंत्रित करने में भी ईरान भारत की मदद करता रहा है। 

    बता दें कि ईरान और पाकिस्तान के बीच जब तनाव बढ़ा था तब पर्दे के पीछे से काम करके चीन ने सुलह करवा दी थी। रईसी के इस दौरे को भी चीन की रणनीति से जोड़ा जा रहा है।

    इसमें दोनों का स्वार्थ देखा जा रहा है। एक तरफ तो चीन पाकिस्तान में चल रहे अपने प्रोजेक्ट्क के लिए रास्ता साफ करना चाहता है।

    दूसरी तरफ ईरान परमाणु बनाना चाहता है जिसपर प्रतिबंध लगे हुए हैं। हालांकि अमेरिका से चलने वाली तनातनी के बीच ईरान चाहता है कि वह भी परमाणु हथियार से लैस हो जाए।

    Post Views: 6

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.