Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    भाजपा अकेले जीतेगी 350 सीटें, कांग्रेस का क्या हाल? मशहूर अर्थशास्त्री ने की भविष्यवाणी…

    By April 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा अकेले जीतेगी 350 सीटें, कांग्रेस का क्या हाल? मशहूर अर्थशास्त्री ने की भविष्यवाणी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है।

    पहले चरण में कम मतदान ने हालांकि दलों और आयोग को चिंता में जरूर डाला है लेकिन, दूसरे चरण में बंपर वोटिंग के लिए तमाम दल और नेतागण उम्मीद लगाए हुए हैं।

    इस बीच शीर्ष अर्थशास्त्री सुरजीत भल्ला ने चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया कि इस बार बीजेपी अपने दम पर 330 से 350 सीट जीत सकती है।

    इतना ही नहीं तमिलनाडु जैसे स्टेट में 5 सीट ला सकती है। तमिलनाडु में बीजेपी को 2019 में एक भी सीट नहीं मिल पाई थी। उन्होंने कांग्रेस को कितनी सीट मिल पाएंगी? इस पर भी अनुमान लगाया है।

    सुरजीत भल्ला ने हाल ही में अपनी नई किताब ‘हाउ वी वोट’ का विमोचन किया, ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि भाजपा को इस साल चुनाव में 330 से 350 सीटें मिल सकती हैं।

    भल्ला ने कहा, “संभावना है कि बीजेपी अपने दम पर 330 से 350 सीटें जीत सकती है। मैं यहां पर सिर्फ भाजपा की बात कर रहा हूं, इसमें उसके गठबंधन सहयोगी शामिल नहीं है।

    सुरजीत की भविष्यवाणी के मुताबिक, 2019 के मुकाबले भाजपा को 2024 के चुनाव में 5 से 7 फीसदी ज्यादा सीटें मिल सकती हैं।

    कांग्रेस को कितनी सीट मिलने का अनुमान
    चार दशकों तक भारत में चुनावों पर नजर रखने वाले अर्थशास्त्री ने कहा, “यह एक लहर वाला चुनाव हो सकता है। हर चुनाव में एक लहर होने की संभावना होती है।

    लेकिन यह एक लहर वाला चुनाव नहीं भी हो सकता है।”  उन्होंने कहा कि प्रमुख विपक्षी कांग्रेस को 44 सीटें मिल सकती हैं।

    विपक्ष कहां खा सकता है मात
    भल्ला ने कहा कि “विपक्षी गठबंधन के साथ समस्या नेतृत्व की है। यह सच है कि अर्थव्यवस्था सबसे ज्यादा मायने रखती है, लेकिन नेतृत्व भी दूसरे नंबर पर मायने रखता है और इन दोनों पक्षों में भाजपा मजबूत है। अगर विपक्ष एक ऐसे नेता का चयन कर लेता जो बड़े पैमाने पर जनता के बीच जाता और गठबंधन की ओर से अपील करता तो मुझे लगता है कि इस बार का चुनाव रोचक और कड़ा हो सकता था।”

    तमिलनाडु में 5 सीट जीतने अनुमान
    उन्होंने भविष्यवाणी की कि भाजपा तमिलनाडु में कम से कम पांच सीटें जीत सकती है। यह दक्षिण में वो भारतीय राज्य है, जहां भाजपा को परंपरागत रूप से कमजोर माना जाता है। भल्ला ने कहा, “मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर तमिलनाडु में भाजपा पांच से अधिक सीटें हासिल कर ले। केरल में, शायद यह एक या दो सकता है।”

    Post Views: 8

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.