Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    रह-रहकर गुलाटी क्यों मार रहा मालदीव, वित्त मंत्री मोहम्मद सईद बोले- अब भी भारत मित्र…

    By April 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रह-रहकर गुलाटी क्यों मार रहा मालदीव, वित्त मंत्री मोहम्मद सईद बोले- अब भी भारत मित्र…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मालदीव के वित्त मंत्री मोहम्मद सईद ने देश में ‘‘विदेशी सैनिकों’’ की मौजूदगी के खिलाफ राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के रुख का बचाव करते हुए कहा है कि मालदीव अभी तक भारत को अपना मित्र मानता है।

    चीन समर्थक झुकाव रखने वाले मुइज्जू ने पिछले साल नवंबर में शपथ लेने के कुछ ही घंटों के भीतर भारत से अपने 88 सैन्य कर्मियों को मालदीव से बुलाने के लिए कहा था।

    उन्होंने भारतीय सैनिकों की उपस्थिति को मालदीव की संप्रभुता के लिए खतरा बताया था।

    तुर्किये के समाचार संस्थान ‘टीआरटी वर्ल्ड’ के साथ एक साक्षात्कार के दौरान, मालदीव के वित्त मंत्री मोहम्मद सईद से पूछा गया कि क्या मालदीव चीन और भारत दोनों का दोस्त हो सकता है, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि मालदीव सिर्फ दो देशों का नहीं, सभी देशों का दोस्त है।

    ‘सन डॉट एमवी’ समाचार पोर्टल के मुताबिक सईद ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मालदीव सभी देशों का मित्र है, न कि केवल दो देशों का। हम पर्यटन पर आधारित देश हैं और दुनिया के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं। छुट्टियां बिताने की जगह के रूप में, चीनी और भारतीय दोनों ही मालदीव की तारीफ करते हैं। जहां तक व्यापार का सवाल है, दोनों बाजार मालदीव के लिए महत्वपूर्ण हैं।’’

    सईद ने कहा कि मालदीव अभी भी भारत को दोस्त मानता है। उन्होंने कहा, ‘‘बेशक, (दोनों देशों के साथ) हमारी दोस्ती है। हमारे राष्ट्रपति, हमारी सरकार और लोग यहां विदेशी सैनिकों की मौजूदगी को अस्वीकार करते हैं।’’

    मुइज्जू ने कई बार कहा है कि 10 मई के बाद किसी भी भारतीय सैन्यकर्मी को मालदीव में रहने की इजाजत नहीं होगी।

    हेलीकॉप्टर संचालित करने के लिए तैनात भारतीय सैन्य कर्मियों का पहला जत्था देश छोड़ चुका है। मुइज्जू ने कहा है कि दूसरे विमानन प्लेटफॉर्म पर तैनात भारतीय सैनिक भी इसी महीने लौट जाएंगे।

    उन्होंने कहा है कि तीसरे विमानन प्लेटफॉर्म का संचालन करने वाले भारतीय सैन्य कर्मियों को 10 मई तक लौटना होगा।

    हालिया समय में मालदीव में भारतीय पर्यटकों की घटती संख्या को लेकर पूछे जाने पर सईद ने कहा कि इस मुद्दे पर ‘‘कुछ चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय पर्यटकों की संख्या में कमी आने के बारे में मुझे लगता है कि कुछ चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। कुछ देशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आ रही है जबकि अन्य देशों से इसमें बढ़ोतरी हो रही है।’’

    सईद ने कहा, ‘‘उदाहरण के लिए, पर्यटकों की संख्या के मामले में चीन कोविड से पहले नंबर एक स्थान पर था। लेकिन अब वहां से पर्यटकों की संख्या फिर से बढ़ रही है। हमारे यहां रोजाना लगभग प्रति घंटे के आधार पर भारत से उड़ानें आती हैं।’’

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मोदी सरकार के 11 साल पूरे, जेपी नड्डा बोले- सरकार ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदला

    June 9, 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत

    June 9, 2025

    मुंबई रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर 8 लोगों की मौत

    June 9, 2025

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एएसपी शहीद, कई जवान घायल

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.