Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    कंधार से क्वेटा तक सब एक; पाक और अफगान सीमा पर क्यों डटे हैं हजारों पश्तून, बना ली टेंट सिटी…

    By April 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कंधार से क्वेटा तक सब एक; पाक और अफगान सीमा पर क्यों डटे हैं हजारों पश्तून, बना ली टेंट सिटी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान में लंबे समय से बलूच, पश्तून आंदोलन चलते रहे हैं। एक तरफ बलूचिस्तान के लोग अपनी अलग पहचान मानते हैं तो वहीं पश्तूनों का कहना है कि पाकिस्तान की उम्र 75 साल है, इस्लाम की उम्र 1400 साल है।

    लेकिन पश्तूनों की पहचान कम से कम 5000 साल पुरानी है। यही वजह है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान को जोड़ने वाले चमन बॉर्डर पर बीते 6 महीनों से हजारों पश्तून डेरा डाले हुए हैं।

    इन लोगों ने टेंट सिटी ही यहां बना ली है। दिन भऱ यहीं खाते-पीते हैं और आंदोलन जारी रहता है। 

    दरअसल इन लोगों का गुस्सा पाकिस्तान सरकार पर इसलिए फूटा है क्योंकि उसने अफगानिस्तान के लोगों की बिना वीजा एंट्री पर रोक लगा दी है।

    इसके अलावा पाकिस्तान से भी लोग बिना पुख्ता दस्तावेज के नहीं जा सकते। यही नहीं पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से आए करीब 17 लाख लोगों को अवैध करार दिया है। अब इन लोगों के सामने वापस अफगानिस्तान भेजे जाने का खतरा पैदा हो गया है।

    इससे पहले ऐसा नहीं था और चमन क्रॉसिंग से चमन के रहने वाले पाकिस्तानी बिना वीजा के अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डाक एरिया में जा सकते थे।

    इसी तरह स्पिन बोल्डाक के रहने वाले लोग पाकिस्तान के चमन में आ सकते थे। दोनों क्षेत्रों की एक ही संस्कृति है और उनके बीच लंबे समय से कारोबार भी चलता रहा है। 

    पाकिस्तान की सरकार ने इस बॉर्डर को 1 नवंबर से बंद कर रखा है और अब आंदोलन को चलते हुए पूरे 6 महीने बीत चुके हैं। अब तक पाकिस्तान सरकार से इस मसले पर कोई बात नहीं हो पाई है, लेकिन आंदोलनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

    एक आंदोलनकारी ने डॉन न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि कंधार से लेकर क्वेटा तक 100 वर्ग किलोमीटर का इलाका एक ही है।

    यहां के लोग आसानी से आवाजाही करते रहे हैं। लेकिन अब पासपोर्ट लगाया जाता है। ऐसी परेशानी तो मेक्सिको वालों को भी नहीं होती।

    एक अन्य आंदोलनकारी ने कहा कि यहां हम रहते हैं तो बहन की शादी उधर करते हैं। हमारा एक ही कल्चर है और कारोबार के भी रिश्ते हैं। 

    पंजाबिस्तान में न्याय नहीं मिलेगा, सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त बहस

    यही नहीं पाकिस्तान के सोशल मीडिया में भी इसे लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। आंदोलन को लेकर कई लोगों ने कहा कि यह पाकिस्तान नहीं बल्कि पंजाबिस्तान है।

    इसीलिए हमें ऐसी समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। कई लोगों ने तो पाकिस्तान से खुद के अलग हो जाने की भी दुआएं मांगी हैं।

    वहीं इस वीजा सिस्टम का सपोर्ट करने वाले लोगों का कहना है कि यदि रिश्तेदारी का ही तर्क दिया जाए तो मुहाजिरों की रिश्तेदारियां भारत में हैं। क्या उन्हें भी वीजा फ्री आने-जाने की सुविधा दे दी जाए।

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मोदी सरकार के 11 साल पूरे, जेपी नड्डा बोले- सरकार ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदला

    June 9, 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत

    June 9, 2025

    मुंबई रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर 8 लोगों की मौत

    June 9, 2025

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एएसपी शहीद, कई जवान घायल

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.