Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    खतरे में PM ऋषि सुनक की कुर्सी? UK में हो सकता है 15 साल बाद बड़ा उलटफेर; सर्वे में खुलासा…

    By April 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खतरे में PM ऋषि सुनक की कुर्सी? UK में हो सकता है 15 साल बाद बड़ा उलटफेर; सर्वे में खुलासा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ब्रिटेन संसद की सत्ता में 15 सालों से काबिज रही ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी को अलगे चुनावों में हार का सामना करना पड़ सकता है।

    हाल ही में एक सर्वेक्षण में पता चला है कि ब्रिटेन की बिगड़ती स्थिति, नीतिगत विफलताओं, अधूरे वादों और जीवनयापन की बढ़ती लागत के कारण कंजर्वेटिव पार्टी के खिलाफ लोगों का असंतोष बढ़ता जा रहा है।

    ऐसे में ऋषि सुनक को अपनी सीट खोने का खतरा है। हाल ही में कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक लेबर पार्टी सत्ता में आती नजर आ रही है।

    अगला चुनाव हार सकती है कंजर्वेटिव पार्टी
    एनडीटीवी की रिपोर्ट की मानें तो YouGov द्वारा 7-27 मार्च के बीच 18,761 ब्रिटिश वयस्कों को लेकर किए गए एक हालिया सार्वजनिक सर्वेक्षण में लेबर पार्टी भारी जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।

    ब्रिटेन की संसद में बहुमत हासिल करने के लिए पार्टियों को 650 में से 326 सीटें हासिल करनी होंगी। सर्वेक्षण के मुताबिक, लेबर पार्टी को देशभर में 403 सीटें हासिल करने का अनुमान है। इसके विपरीत, कंजर्वेटिव पार्टी केवल 155 सीटों पर सिमट सकती है।

    वादों को पूरा नहीं कर पाई ऋषि सुनक की सरकार
    उल्लेखनीय है कि ऋषि सुनक प्रधानमंत्री के पद पर इस वादे के साथ लाए गए थे कि उनकी सरकार मुद्रास्फीति को आधा करेगी, राष्ट्रीय ऋण को कम करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में सुधार करेगी, अवैध प्रवासियों को रोकेगी और अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाएगी।

    पार्टी ने वादा किया था कि वे आव्रजन लागत में बढ़ोतरी और कठोर शरणार्थी निर्वासन कानूनों जैसे विभिन्न उपायों को सफलतापूर्वक लागू करेगी। मगर ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है।

    ब्रिटेन की सियासत में हावी हुई लेबर पार्टी
    इस बीच लेबर पार्टी ब्रिटेन की मौजूदा सियासत में अब सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी पर हावी होने लगी है। लेबर पार्टी ने सुनक सरकार से यूके के आम चुनावों की तारीख तय करने को कहा है। 15 मार्च को लेबर कार्यकर्ताओं ने वेस्टमिंस्टर में मुर्गों के वेश में प्रदर्शन किया।

    कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां पकड़ रखी थीं जिन पर लिखा था, “ऋषि, अभी तारीख बताएं!”। लेबर पार्टी ने प्रधानमंत्री की विफलता के लिए उनका मजाक भी उड़ाया।  

    हालांकि, ब्रिटेन में भी आम चुनाव हर 5 साल में होते हैं, इसलिए सुनक को जनवरी 2025 तक एक तारीख तय करनी होगी। 

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    शादी, हनीमून और मर्डर: सोनम निकली बेवफा, राज के लिए करा दी पति राजा की हत्या

    June 9, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री साय ने नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे के शहीद होने पर जताया गहरा शोक, घायलों के इलाज के दिए निर्देश….

    June 9, 2025

    बिलासपुर के सेंट्रल जेल में सुरक्षा इंतजाम को ठेंगा दिखाकर 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर फरार हुआ कैदी

    June 9, 2025

    आईईडी की चपेट में आकर ASP आकाश राव गिरिपुंजे शहीद, गृहमंत्री विजय शर्मा ने जताया शोक

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.