Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    युद्ध की आग थमने नहीं देगा नाटो! यूक्रेन पर खजाना लुटाने की तैयारी, हावी हो रहा रूस…

    By April 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    युद्ध की आग थमने नहीं देगा नाटो! यूक्रेन पर खजाना लुटाने की तैयारी, हावी हो रहा रूस…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस-यूक्रेन में सालों से जारी युद्ध के बीच अब उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन यानी नाटो बड़ी तैयारी कर रही है।

    संगठन के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को कहा कि नाटो आने वाले वर्षों में यूक्रेन को अधिक सैन्य सहायता प्रदान करने की योजना पर चर्चा कर रहा है।

    उन्होंने बताया कि बेहतर सैन्य साजो-सामान से लैस रूसी सैनिकों के युद्ध में बढ़त बनाने के मद्देनजर उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) यूक्रेन को सैन्य सहायता बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

    नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने यहां संगठन के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करने से पहले कहा, ‘‘हमारा दृढ़ विश्वास है कि यूक्रेन को समर्थन दीर्घकालिक नाटो प्रतिबद्धताओं पर निर्भर होना चाहिए।’’ स्टोल्टेनबर्ग ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम ऐसा क्यों कर रहे हैं, इसका कारण यूक्रेन में युद्ध के मैदान की स्थिति है। यह गंभीर है।’’

    नाटो के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले स्टोल्टेनबर्ग ने संवाददाताओं से कहा “यूक्रेन को तत्काल सहायता प्रदान करने की आवश्यकता है, समर्थन प्रदान करने में किसी तरह भी देरी के परिणाम युद्ध के मैदान में दिखेंगे, गठबंधन को हमारे समर्थन की गतिशीलता को बदलने की जरूरत है।”

    उन्होंने कहा कि नाटो को दीर्घावधि के लिए यूक्रेन को विश्वसनीय और पूर्वानुमानित सुरक्षा सहायता सुनिश्चित करनी चाहिए। 

    इससे पहले दिन में, यूक्रेन ने दो साल से अधिक समय से जारी युद्ध के कारण सैन्य बलों की कमी के चलते सैन्य भर्ती की उम्र 27 से घटाकर 25 वर्ष कर दी।

    माना जाता है कि यूक्रेन गोला-बारूद के साथ ही सैनिकों की संख्या में कमी का सामना कर रहा है, जिसके कारण रूस युद्ध में यूक्रेन पर हावी हो सका है।

    गौरतलब है कि रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन में अपना ‘विशेष सैन्य अभियान’ शुरू किया था। पुतिन ने कई मौकों पर कहा है कि रूस नाटो देशों पर हमला नहीं करने जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि रूस किसी को धमकी नहीं देता है, लेकिन उन कृत्यों को भी नजरअंदाज नहीं करेगा जो उसके हितों के लिए खतरा साबित हो सकती हैं।

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले महीने कहा था कि रूस की नाटो के साथ युद्ध करने की कोई योजना नहीं है और इस तरह के विचार को खारिज किया। उन्होंने यह कहा कि अमेरिकी रक्षा बजट 2022 में रूस की तुलना में 10 गुना अधिक था।

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत

    June 9, 2025

    मुंबई रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर 8 लोगों की मौत

    June 9, 2025

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एएसपी शहीद, कई जवान घायल

    June 9, 2025

    अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में लगाई आग, पुलिस पर फेंके गए पत्थर

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.