Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    अप्रैल में ही पड़ेंगे लू के थपेड़े, इन राज्यों में अगले 5 दिन हीटवेव का अलर्ट; दिल्ली- UP में कैसा रहेगा मौसम…

    By April 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अप्रैल में ही पड़ेंगे लू के थपेड़े, इन राज्यों में अगले 5 दिन हीटवेव का अलर्ट; दिल्ली- UP में कैसा रहेगा मौसम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अप्रैल महीने की शुरुआत में गर्मी ने अपना ट्रेलर दिखाना शुरू कर दिया है।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि अप्रैल महीने में ही राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों में 20 दिन लू चलेगी।

    अहमदाबाद में भीषण गर्मी के बाद 100 ट्रैफिक सिग्नलों को 12 बजे से 4 बजे तक बंद करने का ऐलान किया गया है। राज्य के अधिकांश स्थानों में स्कूलों के समय पर बदलाव हुआ है।

    आईएमडी ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले 5 दिन हीट वेव की चेतावनी जारी की है। हालांकि उत्तर भारतीय राज्यों से थोड़ी राहत की खबर है। दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है।

    अप्रैल महीने से ही भारत के कई राज्यों को भयानक हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है। जून तक पूरे देश का करीब 85% हिस्सा आग में झुलसेगा।

    पिछली साल यह आंकड़ा 60% था। कर्नाटक में हीट वेव की स्थिति अल नीनो प्रभाव में वृद्धि के कारण है। राजधानी बेंगलुरु के लोगों को पानी के संकट के बीच भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है।

    यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रहा, जो 2016 के बाद से अधिकतम है। 

    अगले कुछ दिन हीटवेव
    मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में तापमान का स्तर बढ़ेगा। बेंगलुरु सिटी, बेंगलुरु ग्रामीण, मांड्या, तुमकुर और मैसूर क्षेत्रों में अगले पांच दिनों में तापमान  2 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है।

    उत्तरी कर्नाटक क्षेत्रों – बागलकोट, कलबुर्गी, विजयपुरा, कोप्पला और गडग में – अगले तीन दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि बेंगलुरु में 8 या 9 अप्रैल तक हल्की बारिश के साथ गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 

    अहमदाबाद में ट्रैफिक सिग्नल बंद, स्कूलों की टाइमिंग बदली
    गुजरात के कई शहरों में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। यहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। चिलचिलाती गर्मी से राहत देने के लिए अहमदाबाद नगर निगम द्वारा संचालित शिक्षण समिति ने 425 स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है।

    बच्चों को गर्मी से राहत देने के लिए दोपहर की शिफ्ट को भी सुबह बुलाया गया है। इसके अलावा अहमदाबाद में ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 100 ट्रैफिक सिग्नलों को चार घंटे के लिए बंद रखने का ऐलान किया है।

    पुलिस के मुताबिक, लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच सिग्नल नहीं चलेंगे। यानी लोगों को सिग्नल पर रुकना नहीं पड़ेगा।

    इन राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी
    मौसम विभाग ने मिजोरम में ओलावृष्टि की बात कही है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में आंधी और तूफान चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

    जबकि 6 अप्रैल को बहुत भारी बारिश की संभावना है। असम और मेघालय में 4 और 5 को भारी बारिश हो सकती है। कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में बुधवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई थी।

    जिससे तापमान में गिरावट आयी और सामान्य गतिविधियां बाधित हुई। आज भी मौसम ठंडा रहने की संभावना है। 

    दिल्ली और यूपी में कैसा रहेगा मौसम
    आईएमडी ने कहा है कि 4 अप्रैल के लिए यूपी के सभी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि प्रदेशभर में किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

    अगले तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो कल से मौसम बदलने की संभावना है। अगले पांच दिन हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

    हालांकि आज मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन में गर्मी के साथ रात में लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मोदी सरकार के 11 साल पूरे, जेपी नड्डा बोले- सरकार ने भारत की राजनीति की संस्कृति को बदला

    June 9, 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत

    June 9, 2025

    मुंबई रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर 8 लोगों की मौत

    June 9, 2025

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एएसपी शहीद, कई जवान घायल

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.