Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    राजनीती

    पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे स्टार प्रचारक, भाजपा के इस लिस्ट में सीएम योगी और गडकरी के भी नाम शामिल

    By March 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे स्टार प्रचारक, भाजपा के इस लिस्ट में सीएम योगी और गडकरी के भी नाम शामिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इन तीनों लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नेड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन और राज्य मंत्री नीतिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हैं।वहीं संबंधित राज्यों से कई बड़े बीजेपी नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है।
    बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में कई ऐसे नाम हैं जिन्हें टिकट तो नहीं मिला है लेकिन वे इस सूची में शामिल हैं। बिहार से अश्वनि चौबे भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। जबकि सैयद शाहनवाज हुसैन में अन्य चुनावों की तरह इस चुनाव में भी बिहार से स्टार प्रचारक बने हैं। प्रमुख केंद्रीय नेताओं के अलावा बिहार से सुशील कुमार मोदी, मंगल पांडे, संजय जायसवाल, रेणु देवी, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनिल शर्मा, निवेदिता सिंह और निक्की हेंब्रेन जैसे नेता भी शामिल हैं। वहीं दिल्ली में पिछले 10 साल से सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी बिहार के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। बिहार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी स्टार प्रचारक बने हैं।

    मध्यप्रदेश
    बीजेपी ने मध्यप्रदेश से जो स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है उसमें राज्य के पूर्व गृहमंत्री और विधानसभा चुनाव हार चुके नरोत्तम मिश्रा भी शामिल हैं। इसके साथ ही अन्य राज्यों के कई मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश में बीजेपी की ओर स्टार प्रचारक बने हैं। मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा शर्मा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी स्टार प्रचारक हैं। वहीं कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से भाजपा में आए सुरेश पचौरी भी बीजेपी के स्टार प्रचारक के लिस्ट में शामिल हैं।

    पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल बीजेपी के लिए चुनौतीपूर्ण राज्य है जहां पार्टी अपने सांसदों की संख्या बढ़ाना चाहती है। इसलिए पश्चिम बंगाल से जिन 40 स्टार प्रचारकों की सूची बीजेपी ने जारी की है उनमें फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय का नाम भी शामिल हैं। पीएम मोदी और प्रमुख केंद्रीय नेताओं के अलावा पश्चिम बंगाल में भाजपा की ओर से शुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, स्वप्न दास गुप्ता, मुफुजा खातून, रुद्रनील घोष, अमिताभ चक्रवर्ती, सुकुमार राय, सिद्धार्थ टिर्की, देवाश्री चौधुरी सहित कई बड़े नेता स्टार प्रचारक बनेंगे।

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    सिक्किम में मिलिट्री कैंप पर लैंडस्लाइड, 3 जवानों की मौत, 6 लापता

    June 2, 2025

    MP News: देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दशोरा नागर समाज ने दीं कई आहुतियां : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 2, 2025

    MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में पचमढ़ी राजभवन में कल होगी मंत्रि-परिषद की बैठक….

    June 2, 2025

    CG News: बस्तर संभाग की 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण, अब बच्चों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं….

    June 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.