Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    रूस के आतंकी हमले पर पुतिन ने तोड़ी चुप्पी, कल राष्ट्रीय शोक का ऐलान; कुल 143 की मौत…

    By March 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रूस के आतंकी हमले पर पुतिन ने तोड़ी चुप्पी, कल राष्ट्रीय शोक का ऐलान; कुल 143 की मौत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस की राजधानी मॉस्को में एक कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है जबकि 100 से अधिक लोग घायल हैं।

    रूस की जांच समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। समिति ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं आतंकवादी हमले स्थल – मास्को ओब्लास्ट में क्रोकस सिटी हॉल से मलबे को हटाने का काम जारी था क्योंकि वहां से और शव पाये गये थे। 

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल हमले को बर्बर आतंकवादी कृत्य बताया है। उन्होंने 24 मार्च को देश में एक दिन के शोक की भी घोषणा की।

    रूसी राष्ट्रपति ने टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, “मैं आज आपसे उस खूनी, बर्बर आतंकवादी कृत्य के संबंध में बात कर रहा हूं, जिसके शिकार दर्जनों निर्दोष, शांतिपूर्ण लोग थे। मैं 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित करता हूं।”

    रूस में 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक
    हमले के बाद प्रारंभिक निरीक्षण करने वाली समिति ने कहा कि आतंकवादियों ने कॉन्सर्ट हॉल में छोड़े गए गोला-बारूद के साथ-साथ स्वचालित हथियारों का भी इस्तेमाल किया। समिति ने कहा कि बैलिस्टिक, जेनेटिक और फिंगरप्रिंट जांच की जा रही है।

    समिति ने यह भी कहा है कि यह भी स्थापित हो गया है कि आतंकवादियों ने परिसर में आग लगाने के लिए ज्वलनशील तरल पदार्थ का इस्तेमाल किया था।

    रूस की खुफिया एजेंसियों ने मास्को के क्रोकस सिटी हॉल पर हमले के मामले की जांच के संबंध में 11 लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें चार आतंकवादी बताए जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी क्रोकस सिटी हॉल हमले में सीधे तौर पर शामिल थे।

    कई संदिग्ध हिसासत में
    समिति ने कहा कि यूक्रेन की सीमा के पास ब्रांस्क क्षेत्र में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

    आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने मॉस्को के क्रोकस कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी और बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। मॉस्को के बाहर क्रोकस सिटी हॉल के कॉन्सर्ट स्थल पर गोलीबारी हुई और उसके बाद भीषण आग लग गई।

    प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, कई हथियारबंद लोगों ने कॉन्सर्ट स्थल में गोलीबारी की।

    रूस ने दर्ज किया आतंकवादी हमले का मामला
    रूस की जांच समिति ने आतंकवादी हमले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। समिति ने कहा कि क्रोकस सिटी हॉल में घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं जिसकी जांच चल रही है और कैमरा रिकॉर्डिंग का अध्ययन किया जा रहा है।

    आतंकवादी संगठन ने अपनी अमाक समाचार एजेंसी द्वारा पोस्ट किए गए एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि उसके लड़ाकों ने मॉस्को के बाहरी इलाके पर हमला किया था।

    इस घटना में सैकड़ों लोग मारे गये और कई घायल हुए।

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.