Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    3-4 अप्रैल को कुछ बड़ा करने वाला है भारत, चीन ने भेज दिया जासूसी जहाज; इसलिए डर रहा ड्रैगन…

    By March 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    3-4 अप्रैल को कुछ बड़ा करने वाला है भारत, चीन ने भेज दिया जासूसी जहाज; इसलिए डर रहा ड्रैगन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अगले महीने के पहले सप्ताह में भारत कुछ बड़ा करने जा रहा है।

    इसी के खौफ से चीन जासूसी के लिए हर पैंतरे चल रहा है।

    चीन ने हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में अपने जासूसी जहाजों की संख्या बढ़ा दी है। इसका ताजा जासूसी विमान युआन वांग 03 है।

    इस जहाज का कनेक्शन चीनी सरकार से है। इस सैटेलाइट और मिसाइल ट्रैकिंग जहाज ने इंडोनेशिया में सुंडा जलडमरूमध्य के माध्यम से हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश किया है।

    इस चीनी जहाज ने हिंद महासागर क्षेत्र में ऐसे समय में प्रवेश किया है जब भारत 3 या 4 अप्रैल को कुछ बड़ा करने वाला है। ऐसा अनुमान है कि भारत इस दिन एक और बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने की योजना बना रहा है।

    भारत ने एयरमेन (एनओटीएएम) को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि इसे ओडिशा के तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से शुरू होकर बंगाल की खाड़ी के ऊपर दक्षिणी दिशा में 1,600 किमी तक हवाई क्षेत्र की आवश्यकता होगी।

    चीन का चौथा जासूसी जहाज

    युआन वांग 03 हिंद महासागर क्षेत्र में चीन का चौथा जासूसी जहाज है। इससे पहले चीन ने इस क्षेत्र में जियांग यांग होंग 01 और जियांग यांग होंग 03 को उतारा हुआ है।

    ये दोनों सर्वे और रिसर्च जहाज हैं। इसके अलावा, दा यांग हो नाम का एक रिसोर्स सर्वे जहाज भी इस क्षेत्र में तैनात है।

    ये चीनी जहाज समुद्र तल को पढ़ने और संसाधनों व समुद्र के अंदर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने में सक्षम बताए जा रहे हैं। युआन वांग 03 एक अलग श्रेणी का जहाज है। यह मिसाइलों को ट्रैक कर सकता है।

    इससे पहले 11 मार्च को, भारत ने अपनी परमाणु-युक्त अग्नि-V मिसाइल के एक नए वर्जन का सफल टेस्ट किया था। ये मिसाइल 5,000 किमी से अधिक दूरी पर कई लक्ष्यों पर हथियार दागने में सक्षम है।

    बताया जा रहा है कि भारत ने इस दौरान पनडुब्बी से छोड़ी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल K4 का परीक्षण रोक दिया था। इसकी वजह चीनी जहाज बताए जा रहे हैं जो अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में घूम रहे हैं।

    भारत एक के बाद एक कई बड़े मिसाइल टेस्ट को अंजाम दे रहा है। चीन इससे घबराया हुआ है। यही वजह है कि चीन भारत के हर कदम की निगरानी करना चाहता है। 

    पहले भी जासूसी जहाज भेज चुका है चीन

    हालांकि भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में सभी चीनी जहाजों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रही है।

    यह पहली बार नहीं है जब भारत द्वारा नियोजित मिसाइल परीक्षण से ठीक पहले किसी चीनी जहाज को हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया। नवंबर 2022 में युआन वांग 06 आया था क्योंकि दिसंबर 2022 में, भारत ने 5,400 किमी का NOTAM जारी किया था।  

    भारत ने अपने ‘मिशन दिव्यास्त्र’ के तहत ‘मल्टीपल इंडिपेंडेंट टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल’ (एमआईआरवी) टेक्नोलॉजी के साथ स्वदेश विकसित अग्नि-5 मिसाइल का पहला सफल फ्लाइट टेस्ट किया था।

    भारत ऐसी क्षमता रखने वाले चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया। ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से परीक्षण की गई मिसाइल निर्धारित मापदंडों पर खरी उतरी है।

    मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर

    अग्नि-5 की मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर है और इसे देश की दीर्घकालिक सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए विकसित किया गया है।

    यह मिसाइल चीन के उत्तरी हिस्से के साथ-साथ यूरोप के कुछ क्षेत्रों सहित लगभग पूरे एशिया को अपनी मारक सीमा के तहत ला सकती है।

    अग्नि 1 से 4 मिसाइलों की रेंज 700 किमी से 3,500 किमी तक है और पहले ही तैनात की जा चुकी हैं।

    भारत पृथ्वी की वायुमंडलीय सीमाओं के भीतर और बाहर दुश्मन देशों की बैलिस्टिक मिसाइल को भेदने की क्षमताएं विकसित कर रहा है।

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.