Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    क्या है मजीद ब्रिगेड, जिसने पाक के ग्वादर पोर्ट पर किया अटैक; पूर्व राष्ट्रपति जुल्फिकार भुट्टो से भी कनेक्शन…

    By March 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्या है मजीद ब्रिगेड, जिसने पाक के ग्वादर पोर्ट पर किया अटैक; पूर्व राष्ट्रपति जुल्फिकार भुट्टो से भी कनेक्शन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बन रहे ग्वादर बंदरगाह पर बुधवार को हमला हो गया था।

    इस हमले में पाकिस्तानी सेना के दो जवान मारे गए तो वहीं 8 हमलावर भी जवाबी कार्रवाई में ढेर हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की मजीद ब्रिगेड ने ली है।

    इस ब्रिगेड के गठन का भी रोचक इतिहास है। इसे 2011 में बलूच लिबरेशन आर्मी ने गठित किया था।

    इसका गठन पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो के एक गार्ड के नाम पर किया गया था, जो उन पर हमले की कोशिश में मारा गया था। पाकिस्तानी जानकारों के अनुसार इस संगठन की अफगानिस्तान में भी मौजूदगी है।

    यही नहीं पाकिस्तान का आरोप है कि इस संगठन ने तो पाकिस्तान और ईरान की सीमा पर भी अपने ठिकाने बना रखे हैं। इन लोगों को ईरान के सीमांत बलूच इलाकों में भी एंट्री मिलती रही है। इन इलाकों में भी बलूच संस्कृति का असर है और बड़ी संख्या में बलूच बसे हैं।

    दरअसल मजीद ब्रिगेड को बलूच लिबरेशन आर्मी का आत्मघाती दस्ता माना जाता है। इसकी ओर से खासतौर पर पाकिस्तान में उन ठिकानों पर हमले किए जाते रहे हैं, जिनके निर्माण में चीन शामिल रहा है।

    इससे पहले अप्रैल 2022 में इसी संगठन ने कराची यूनिवर्सिटी के कन्फ्यूशियस इंस्टिट्यूट में अटैक किया था। यह भी एक आत्मघाती हमला ही था।

    इसी गुरिल्ला संगठन ने 2022 में पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कई हमले किए थे। इन हमलों में बड़ी संख्या में लोगों को मार डाला था। 2022 में ही मजीद ब्रिगेड ने नौशकी और पंजगुर जिलों में हमले किए थे।

    इस दौरान पाक सुरक्षा बलों ने हथियार उठाए और 20 से ज्यादा दहशतगर्दों को मार डाला गया। इसके अलावा पाक सुरक्षा बलों के 9 जवान भी मारे गए थे।

    बता दें कि बलूचिस्तान में एक बड़ी आबादी का मानना है कि उसके संसाधनों पर पाकिस्तान अवैध कब्जे जमा रहा है और उन्हें ही इसका फायदा नहीं मिल पाता। चीन के नेतृत्व में बन रहा चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर भी यहीं से निकलता है। ]

    इसी कॉरिडोर पर ग्वादर पोर्ट भी पड़ता है। इस पर पहले भी हमले की कोशिशें हुई हैं। बता दें कि इसी साल जनवरी में इस संगठन ने बलूचिस्तान के माच कस्बे में रॉकेट और अन्य हथियारों से हमले किए थे।

    इस दौरान 4 सुरक्षाकर्मियों और 2 नागरिकों की मौत हो गई थी। बता दें कि बीते कुछ सालों में पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में तेजी से इजाफा हुआ है। इन हमलों में तालिबान, बलूच लिबरेशन आर्मी जैसे संगठनों का हाथ रहा है।

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की, 150 मकान और दुकानों को तोड़ेगा अतिक्रमण दस्ता

    June 9, 2025

    पीएम जनमन योजना का कमाल, रोशन हुए बैगा आदिवासी बहुल गांव

    June 9, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत

    June 9, 2025

    आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.