Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    अब ‘हम 2 हमारे दो’ से भी बच रहे लोग, 2050 तक भारत में घटने लगेगी आबादी; कितना बड़ा संकट…

    By March 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब ‘हम 2 हमारे दो’ से भी बच रहे लोग, 2050 तक भारत में घटने लगेगी आबादी; कितना बड़ा संकट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देश में अब ‘हम दो हमारे दो’ का प्रचलन भी तेजी से कम हो रहा है।

    इसकी बजाय एक बड़ी संख्या ऐसी है, जो एक ही बच्चा चाहते हैं। इसके चलते भारत में जन्मदर में 2050 तक गिरावट देखने को मिलेगी।

    लैंसेट की एक रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है। भारत में कुल जन्मदर 1950 में 6.18 थी, जो 1980 में घटकर 4.6 पर आ गई थी।

    यही नहीं 2021 में यह तेजी से घटते हुए 1.91 पर ही आकर ठहर गई। यह रिप्लेसमेंट लेवल से भी कम है। जनसंख्या विज्ञानी मानते हैं कि रिप्लेसमेंट लेवल के लिए जन्मदर कम से कम 2.1 होनी चाहिए।

    ऐसे में यह बड़े संकट की आहट भी है। अनुमान है कि 2050 तक भारत में जन्मदर 1.29 ही रह जाएगी। इससे आबादी एकदम से कम नहीं होगी, लेकिन उसमें युवाओं का अनुपात कम होता जाएगा। फिर 2100 तक यह संकट और गहरा जाएगा।

    यदि लैंसेट की यह रिपोर्ट सही साबित होती है तो फिर आने वाले दशकों में भारत के आगे बड़ी चुनौती होगी। जन्मदर में तेजी से कमी आएगी तो वर्कफोर्स में भी कमी की स्थिति होगी और अर्थव्यवस्था को इससे झटका लगेगा।

    इसके अलावा युवाओं से अधिक आबादी बुजुर्गों की हो जाएगी, जिनकी देखभाल करना भी एक चैलेंज होगा। यही नहीं स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बड़ा बोझ पड़ेगा।

    यही नहीं लैंगिक असमानता का संकट भी आएगा। इसकी वजह एक नया ट्रेंड भी है।  पहली संतान लड़का होने के बाद लोग दूसरा बच्चा नहीं पैदा कर रहे हैं। 

    एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कम बच्चे पैदा करने की एक वजह यह भी है कि देश के विकास के साथ लोगों की आकांक्षाएं भी बढ़ी हैं।

    बच्चों पर लोग काफी खर्च कर रहे हैं। ऐसे में ज्यादा बच्चे होने पर खर्च अधिक होगा। इससे बचने के लिए लोग कम बच्चों को ही महत्व दे रहे हैं।

    इसके अलावा महिलाओं के बड़े पैमाने पर शिक्षित होने और उनके करियर पर फोकस करने से भी बच्चे पैदा होने की संभावनाओं पर असर पड़ा है।

    देरी से शादी भी इसका एक कारण बन रही है। तेजी से शहरीकरण और गर्भनिरोधक तक लोगों की आसान पहुंच ने भी चीजों को बदला है।

    जानकार मानते हैं कि भले ही भारत के आगे यह चुनौती आने में कुछ दशक बचे हैं, लेकिन अभी से प्लानिंग करनी होगी। सरकारों को मातृत्व को कम खर्चीला बनाने का प्रयास करना चाहिए।

    इससे भी लोग कुछ हद तक कम से कम दो बच्चों के लिए प्रेरित होंगे। बता दें कि इटली, जापान, रूस जैसे कई देश ऐसे हैं, जो पहले ही इस तरह के संकट से गुजर रहे हैं।

    इन देशों में आबादी लगातार कम हो रही है और सरकारें इसे लेकर चिंतित हैं। इनमें से ही एक देश दक्षिण कोरिया भी है। पिछले दिनों दक्षिण कोरिया के एक नेता ने कहा कि यदि यही हाल रहा तो फिर हमारे अस्तित्व पर ही संकट होगा।

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.