Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    यह नया भारत है, अपनी रक्षा करना जानता है; विदेश मंत्री जयशंकर ने गिनाई उपलब्धि…

    By March 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यह नया भारत है, अपनी रक्षा करना जानता है; विदेश मंत्री जयशंकर ने गिनाई उपलब्धि…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत के बारे में दुनिया की धारणा बदल चुकी है।

    अब भारत अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढने में सक्षम है और दुनिया भी यह जानती है। यह कहना विदेश मंत्री एस जयशंकर का है।

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपने नागरिकों के हितों, ऊर्जा विकल्पों और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खड़ा होना जानती है।  जयशंकर ने कहा, “आज जब दुनिया भारत के बारे में सोचती है तो यह देखती है कि यह समाधान खोजने में सक्षम है। अपनी बात कहने में सक्षम है। उत्तरी सीमाओं पर सैनिकों की तैनाती कर अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खड़ा हुआ। मैं आपको बता नहीं सकता कि विदेश में इसका प्रतिनिधित्व करने पर मुझे कितना गर्व है।”

    जयशंकर ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में विश्व चेतना पर गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि दुनिया ने देखा कि कैसे भारत ने कोविड-19 महामारी जैसी चुनौतियों से निपटा है और ‘वैक्सीन मैत्री’ के तहत दुनिया भर के 100 देशों को टीके और अन्य जीवन रक्षक दवाएं भेजी हैं।

    भारत की वैश्विक पहुंच पर जयशंकर ने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि पिछले कुछ वर्षों में हमने विश्व चेतना पर गहरी छाप छोड़ी है। दुनिया ने देखा है कि हम विदेशों में अपने नागरिकों की देखभाल कैसे करते हैं। ऑपरेशन गंगा, कावेरी, अजय आज संभव है। कोविड के दौरान ‘वंदे भारत’ मिशन चलाया। आज विदेशों में परियोजनाओं में हमारे व्यवसायों की उपलब्धियों देखने वाली है।”

    विदेश मंत्री ने बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए कहा, “दुनिया आज देख सकती है कि जबरदस्त वैश्विक प्रतिकूलताओं के बावजूद यह एक ऐसी अर्थव्यवस्था है जो 8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था एक दशक पहले भी 11वें स्थान पर था। उम्मीद है कि बहुत जल्द यह तीसरी अर्थव्यवस्था बना जाएगी।”

    जयशंकर ने कहा कि दुनिया महामारी से बाहर आने के बाद भी यूक्रेन में संघर्ष, गाजा में संघर्ष और लाल सागर में समुद्री चिंताओं जैसी विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रही है।

    इससे पहले 7 मार्च को विदेश मंत्री ने कहा था कि भारत अपने पूर्व और पश्चिम दोनों ओर प्रमुख गलियारों पर काम कर रहा है। इसके पूरा हो जाने पर ये गलियारे एशिया के माध्यम से अटलांटिक को प्रशांत महासागर से जोड़ देंगे।

    7 मार्च को टोक्यो में ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) द्वारा आयोजित रायसीना गोलमेज सम्मेलन में बोलते हुए जयशंकर ने उन प्रमुख गलियारों के बारे में बात की थी जिन पर भारत वर्तमान में काम कर रहा है।

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    शादी, हनीमून और मर्डर: सोनम निकली बेवफा, राज के लिए करा दी पति राजा की हत्या

    June 9, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री साय ने नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे के शहीद होने पर जताया गहरा शोक, घायलों के इलाज के दिए निर्देश….

    June 9, 2025

    बिलासपुर के सेंट्रल जेल में सुरक्षा इंतजाम को ठेंगा दिखाकर 22 फीट ऊंची दीवार कूदकर फरार हुआ कैदी

    June 9, 2025

    आईईडी की चपेट में आकर ASP आकाश राव गिरिपुंजे शहीद, गृहमंत्री विजय शर्मा ने जताया शोक

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.