Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    11 साल काटी जेल, पत्नी बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद बदली पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की किस्मत…

    By March 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    11 साल काटी जेल, पत्नी बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद बदली पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की किस्मत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आसिफ अली जरदारी  दूसरी बार पाकिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए हैं।

    शनिवार को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली और विधानसभाओं में मतदान करवाए गए थे। जरदारी आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं।

    वह  दो बार पाकिस्तान के राष्ट्रपति बनने वाले पहले इंसान हैं। इसके अलावा वह ऐसे पहले नागरिक राष्ट्रपति हैं जो कि सफलतापूर्वक एक बार अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।

    वह 2008 से 2013 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे। आसिफ अली जरदारी के सामने इस चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार महमूद खान अचकजई थे। जरदारी को संसद में 255 वोट मिले। वहीं अचकजई को 119 वोट ही मिले। 

    पूर्वी प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भी कई मामले दर्ज किए गए थे।

    हत्या, किडनैपिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों में उन्हें 11 साल तक जेल में रहना पड़ा। पाकिस्तान का सियासी इतिहास देखकर ऐसा लगता नहीं था कि वह कभी पाकिस्तान की सत्ता के शीर्ष पर पहुंच पाएंगे। 

    अणेरिकी राजदूत एन पीटरसन ने अमेरिकी सरकार को लिखे अपने पत्र में कहा था कि जनरल परवेज मुशर्रफ नहीं चाहते थे कि आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनें।

    इसीलिए बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री बनाया गया। इसीलिए 2008 में आसिफ अली जरदारी को राष्ट्रपति बनाया गया। साल 1955 में उनका जन्म हुआ था।

    उन्होंने लंदन से बिजनेस ऐडमिनिस्ट्रेशन में ग्रैजएशन किया। उनके पिता हाकिम अली जरदारी जमींदार थे। इसके अलावा वह शेख मुजीब की आवामी नेशनल पार्टी का हिस्सा भी रह चुके थे। 

    1987 में जब उनकी शादी पूर्व पीएम की बेटी बेनजीर भुट्टो से हुई तो आसिफ अली जरदारी का नाम सियासी गलियारों में सामने आने लगा।

    शादी के एक साल बाद ही चुनाव हुए और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी को बहुमत मिल गया। बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गईं।

    इसके बाद आसिफ अली जरदारी का नाम भ्रष्टाचार में भी आने लगा। राष्ट्रपति गुलाम इसहाक खान ने भुट्टो सरकार को बर्खास्त कर दिया।

    जब नवाज की सरकार बनी तो 1990 में जरदारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनपर हत्या, भ्रष्टाचार और किडनैपिंग के आरोप लगे जो कि अदालत में साबित नहीं हो पाए। 

    बेनजीर भुट्टो 1993 में फिर पीएम बनीं लेकिन उन्हें 1996 में हटा दिया गया। वह उस वक्त दुबई में थे। पाकिस्तान आते ही उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

    इसके बाद वह 10 साल तक जेल में रहे। उस दौरान पाकिस्तान में  सैन्य शासन भी शुरू होगया। आसिफ अली जरदारी पर पत्नी बेनजीर भुट्टो के भाई की हत्या का भी आरोप लगा।

    हालांकि बाद में वह बरी हो गए। जेल से रिहा होने के बाद वह दुबाई चले गए। 2007 में बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद वह फिर से पाकिस्तान लौटे। 

    2008 में पीपल्स पार्टी के साथ मुस्लीम लीग भी आ गई। इसतके बाद पांच साल तक वह पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे।

    जरदारी की खास बात यह भी कि वह सेना से टकराने का रास्ता बिल्कुल नहीं चुनते थे। वह मतभेद की स्थिति में सेना के अधिकारियों से बात करना पसंद करते थे. 

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच

    June 8, 2025

    फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार

    June 8, 2025

    CG Crime- पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: आरोपी दंपति गिरफ्तार, जानिए वारदात के पीछे की वजह…

    June 8, 2025

    CG Accident: भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर…

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.