Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    देश की सुरक्षा के लिए दूसरों के भरोसे नहीं रह सकते, सेना प्रमुख ने बताया क्यों जरूरी है ‘आत्मनिर्भरता’…

    By February 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    देश की सुरक्षा के लिए दूसरों के भरोसे नहीं रह सकते, सेना प्रमुख ने बताया क्यों जरूरी है ‘आत्मनिर्भरता’…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जब बात देश की सुरक्षा को लेकर हो तो दूसरों के भरोसे नहीं रहा जा सकता है।

    इसके लिए खुद पर निर्भर होना बहुत जरूरी है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का भी यही मानना है।

    थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शनिवार को कहा कि देश की सुरक्षा को न तो ‘आउटसोर्स’ किया जा सकता है और न ही इसके लिए दूसरों पर निर्भर रहा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए जरूरी सैन्य उपकरणों के मामले में हमारा आत्मनिर्भर बनना बहुत ही जरूरी है।’’

    सेना प्रमुख ने एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सेना की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जरूरी है कि आयात पर निर्भरता कम से कम की जाए, जो ‘भविष्य के लिए तैयार’ होने की योजना में बेहद जरूरी है।

    उन्होंने कहा, ”देश की सुरक्षा के संरक्षक होने के नाते हम अपनी क्षमता विकास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आयात पर पूर्ण रूप से निर्भर नहीं हो सकते और इस बात से हम भलीभांति अवगत हैं। भविष्य के लिए तैयार रहना हमारी योजना में यह महत्वपूर्ण पहलू है।”

    सेना प्रमुख ने फर्स्टपोस्ट रक्षा शिखर सम्मेलन में कहा कि कोविड​​​​-19 वैश्विक महामारी और दुनिया भर में चल रहे संघर्षों ने जरूरी सैन्य उपकरणों के लिए बाहरी निर्भरता के प्रभाव को दर्शाया है।

    उन्होंने कहा, ”जमीनी लड़ाई में प्रौद्योगिकी एक नए रणनीतिक क्षेत्र के रूप में उभर रही है। वैश्विक महामारी के दौरान महत्वपूर्ण उपकरणों के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता और सप्लाई चैन में बाधाएं आईं और इसका असर भी दिखा। दुनिया भर में चल रहे संघर्षों से हमने यह सबक भी सीखा।” जनरल पांडे ने कहा, ”इन घटनाक्रमों ने स्पष्ट रूप से रेखांकित किया कि राष्ट्र की सुरक्षा को न तो ‘आउटसोर्स’ किया जा सकता है और न ही इसके लिए दूसरों पर निर्भर रहा जा सकता है।”

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…

    June 9, 2025

    MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    June 9, 2025

    CG News: सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक…

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.