Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पनाओं को साकार करते हुए राज्य के 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास…

    By February 25, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पनाओं को साकार करते हुए राज्य के 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वर्चुअल संबोधित किया

    मोदी की गारंटी के साथ हमारा छत्तीसगढ़ राज्य विकसित राज्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में छत्तीसगढ़ सहित कबीरधाम जिला से वर्चुअल माध्यम जुड़े।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बटन दबाकर 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। केंद्र सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ में विकास की लघु फ़िल्म का प्रदर्शन भी किया गया। विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ की थीम पर आधारित विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम में किया गया।

    विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की  वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में कबीरधाम जिले में निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समाज के वरिष्ठजनों को आमंत्रित किया गया था।

    बैगा समाज के मोती बैगा सहित  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, कवर्धा जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, कैलाश चंद्रवंशी, जसविंदर बग्गा, गोपाल साहू, नितेश अग्रवाल, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, डीएफओ चुड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओं संदीप कुमार अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथियों द्वारा राज्य शासन द्वारा संचाचिल प्रचलित नवीन राशन कार्ड का हितग्राहियों को वितरण किया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने जय जोहार करते हुए कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से जुड़े मेरे परिवारजनों आप सभी का मैं अभिनंदन करता हूँ। आप सभी ने हमें जो आशीर्वाद दिया, इसी का परिणाम है कि आज हम विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आपके बीच आएं हैं।

    गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा। यह आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से बनेगा। इसलिए आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।

    इनमें कोयले से जुड़े, सौर ऊर्जा से जुड़े और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट हैं। इनसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर बनेंगे। इन योजनाओं के लिए छत्तीसगढ़ के भाई-बहनों को बधाई।

        प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार जिस प्रकार अपनी गारंटियों को पूरा कर रही है वो बहुत प्रशंसनीय है। छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया जा चुका है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के पैसे बढ़ाने की गारंटी मैंने दी थी। डबल इंजन सरकार ने यह गारंटी पूरी कर दी है। गरीबों के घर पहले नहीं बन पा रहे थे। अब हमारी सरकार गरीबों के घर बनाने तेजी से काम कर रही है।

    हर घर जल की योजना, इसे भी पूरा करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। पीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच का आदेश दे दिया गया है। मैं छत्तीसगढ़ की बहनों को महतारी वंदन योजना की बधाई देता हूँ इससे लाखों महिलाओं को लाभ होगा।

    हम जो कहते हैं वो कर के दिखाते हैं। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी। छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान, प्रतिभाशाली नौजवान और प्रकृति का खजाना है। विकसित होने के लिए जो भी चाहिए, छत्तीसगढ़ के पास पहले भी मौजूद था। आज भी है। आप सभी मोदी के परिवार हैं। आपके सपने ही मोदी का संकल्प हैं। आज मैं विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ की बात कर रहा हूँ।

        मुख्यमंत्री विष्ण देव साय ने संबोधन करते हुए कहा कि आप छत्तीसगढ़ को 34 हजार 427 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का सौगात दे रहे हैं। मैं छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आपके प्रति आभार प्रगट करता हूँ। आपका स्नेह और अनुग्रह हमेशा हमारे ऊपर रहता है।

    छत्तीसगढ़ की जनता ने आपकी गारंटी पर भरोसा किया। आपकी गारंटी के सारे कामों को पूरा करने के लिए हम अग्रसर हुए हैं। 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत हुए हैं। 3716 करोड़ रुपए की दो साल की बोनस राशि किसानों को दी है। साथ ही 3100 रुपए धान की कीमत देने का वायदा था इसे पूरा किया।

        उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्ण देव साय के नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ राज्य विकसित राज्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनते ही मोदी की सभी गांरटियों को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय जी के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है। 

    कैबिनेट की पहली बैठक में मोदी की गारंटी में शामिल 18 लाख आवासहीन, गरीब परिवारों के लिए निःशुल्क आवास की स्वीकृति दी गई। इसके बाद राज्य के 13 लाख किसानों को धान के बाकाया बोनस 3716 करोड़ रूपए किसानों के खाते में डाले गए। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की व्यवस्था के साथ धान खरीदी की गई। किसानों को धान के समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया।

    3100 रूपए प्रतिक्विंटल अंतर की राशि को एक मुश्त किसानों को दिया जाएगा। दीन दयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के माध्यम से राज्य के भूमिहीन खेतिहर मजदूर को हर साल 10 हजार रूपए देने का प्रावधान भी शीघ्रता से पूरा किया जाएगा। मोदी की गारंटी में शामिल महतारी वंदन योजना की शुरूआत हो गई है अब तक राज्य के 75 लाख महिलाओं से आवेदन प्राप्त हो गए है।

    शीघ्र ही इस योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को सालाना बारह हजार रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा।

        उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के सभी उपलब्धियों और भविष्य में लागू होने वाले जनकल्याणकारी योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया।

    इस अवसर पर गणेश तिवारी, मनीराम साहू, डॉ. आनंद मिश्रा, रिंकेश वैष्णव, खिलेश्वर साहू, अजय सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, जिले के नागरिक उपस्थित थे।

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…

    June 9, 2025

    MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    June 9, 2025

    CG News: सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक…

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.