Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    यूक्रेन युद्ध की दूसरी बरसी पर बाइडेन क्यों आगबबूला, रूस पर लगाए 500 से ज्यादा प्रतिबंध; ग्लोबल इकॉनमी पर संकट…

    By February 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूक्रेन युद्ध की दूसरी बरसी पर बाइडेन क्यों आगबबूला, रूस पर लगाए 500 से ज्यादा प्रतिबंध; ग्लोबल इकॉनमी पर संकट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यूक्रेन-रूस युद्ध के आज दो साल पूरे हो चुके हैं। रूस ने 24 फरवरी, 2022 को ही यूक्रेन में अपना विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

    इसकी दूसरी बरसी की पूर्व संध्या पर अमेरिका ने रूस के खिलाफ 500 से अधिक नए प्रतिबंधों की घोषणा की है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बयान में कहा कि रुस के आर्कटिक क्षेत्र में विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत की वजह से भी नए  प्रतिबंध लगाए गए हैं।

    वाशिंगटन ने दावा किया कि नवलनी की मौत के लिए रूसी सरकार जिम्मेदार है। बाइडेन ने कहा, “ये प्रतिबंध नवलनी के कारावास से जुड़े व्यक्तियों के साथ-साथ रूस के वित्तीय क्षेत्र, रक्षा औद्योगिक आधार, खरीद नेटवर्क और कई महाद्वीपों में प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों को लक्षित करेंगे।” 

    नए प्रतिबंधों के जरिए रूस की भुगतान प्रणाली, वित्तीय संस्थानों और उसके सैन्य औद्योगिक आधार, भविष्य के ऊर्जा उत्पादन और अन्य क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है।

    इससे वैश्विक आर्थिक संकट का खतरा पैदा हो गया है। अमेरिका ने प्रतिबंधों के लिए 200 पन्नों की लिस्ट जारी की है। गौर करने वाली बात यह है कि इस लिस्ट से कंपनियां और मेटल सेक्टर, ज्यादा एनर्जी रिलेटेड पनिशमेंट और बैंकों रिलेटेड सेक्टर्स ने नाम गायब हैं। 

    रूस की RIA समाचार एजेंसी ने अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंटोनोव के हवाले से कहा कि नए प्रतिबंध रूस के मूल हितों पर हमला हैं लेकिन मॉस्को उनकी रक्षा करता रहेगा। शुक्रवार को ईयू, ब्रिटेन और कनाडा ने भी रूस के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की है।

    अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने शुक्रवार को लगभग 300 लोगों और संस्थाओं को बैन करने की कार्रवाई की, जबकि स्टेट डिपार्टमेंट ने 250 से अधिक लोगों और संस्थाओं को बैन किया और वाणिज्य विभाग ने 90 से अधिक कंपनियों को इस लिस्ट में जोड़ा।

    अमेरिकी की तरफ से  शुक्रवार जारी की गई लिस्ट में उन लोगों और संस्थाओं के भी नाम शामिल हैं, जिन पर पहले भी प्रतिबंध लगाया गया था। इस लिस्ट में उस जेल के वॉर्डन का भी नाम शामिल है, जहां विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत हुई थी। इसके साथ ही  फेडरल पेनिटेंटरी सर्विस के डिप्टी डायरेक्टर को भी लिस्ट में जोड़ा गया है।

    इन नामों के अलावा एक रूसी जहाज निर्माता पर भी बैन लगाया गया है, जिसने 15 लिक्विफाइड नेचुरल गैस टैंकरों के उत्पादन में मदद की थी।

    अमेरिका ने वित्तीय प्रतिबंधों की सूची में साइबेरिया में आर्कटिक एलएनजी 2 परियोजना को भी शामिल किया है। इससे रूस के भविष्य के ऊर्जा उत्पादन और निर्यात को झटका लग सकता है।

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.