Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    मंगल ग्रह पर 1 साल रहकर तगड़ी कमाई, स्पेसवॉक से खेती करने को भी मिलेगा; NASA ने निकाली अनोखी नौकरी…

    By February 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मंगल ग्रह पर 1 साल रहकर तगड़ी कमाई, स्पेसवॉक से खेती करने को भी मिलेगा; NASA ने निकाली अनोखी नौकरी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अंतरिक्ष में जाने और रहने का सपना हर कोई देखता है। फिल्मों में अंतरिक्ष की दुनिया जितनी सुंदर और मजेदार दिखती है, हकीकत में उतनी ही खतरनाक होती है।

    नासा मंगल ग्रह पर इंसानों के रहने लायक वातावरण और माहौल की तलाश कर रहा है।

    इस बीच अंतरिक्ष एजेंसी ने एक मजेदार नौकरी निकाली है। इसमें धरती पर रहकर मंगल ग्रह जैसे वातावरण में एक साल तक रहना होगा। जिसमें स्पेसवॉक से लेकर खेती करना भी शामिल है।

    इस काम के लिए नासा लोगों को मोटी सैलरी भी देने जा रहा है।

    अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा मंगल ग्रह पर एक वर्ष बिताने के लिए चार लोगों की तलाश कर रही है। एजेंसी का कहना है कि इसके लिए धरती पर एक स्पेशल जगह का निर्माण किया गया है, जहां मंगल ग्रह जैसा वातावरण तैयार किया जाए। इसे मार्स ड्यून अल्फा नाम दिया गया है।

    नासा द्वारा चयनित लोग 1,700 वर्ग फुट के आवास में रहेंगे और मंगल मिशन की चुनौतियों को पूरा करेंगे।

    नासा एक साल तक के इस मिशन में इन लोगों की लगातार निगरानी करेगा, जिसमें “संसाधन सीमाएं, उपकरण विफलता, संचार देरी और अन्य पर्यावरणीय तनाव शामिल हैं”।

    इसमें लोगों को स्पेसवॉक, रोबोट संचालन, आवास रखरखाव, व्यायाम और खेती का भी काम करना होगा। इस उल्लेखनीय कार्य के लिए चुने गए लोगों को उनके समय के लिए मोटी सैलरी भी मिलेगी। हालांकि नासा ने सैलरी का अभी खुलासा नहीं किया है। 

    इस नौकरी के लिए अर्हंताएं क्या हैं
    मिशन प्रबंधकों का ध्यान अपने सही उम्मीदवारों पर है। नासा ने इस काम के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति से इंजीनियरिंग, गणित या जैविक, भौतिक या कंप्यूटर विज्ञान में विश्वविद्यालय की डिग्री अनिवार्य बताई है।

    इसके अलावा पायलट का कम से कम 1000 घंटे का अनुभव होना चाहिए। आवेदक स्वस्थ हो और धूम्रपान न करता है। उसकी उम्र 30 वर्ष से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह अमेरिका का स्थायी निवासी होना चाहिए। 

    एजेंसी ने कहा, “आवेदकों को अपना आवेदन 2 अप्रैल से पहले भेजना होगा। चयन लोगों की पहले ट्रेनिंग होगी और फिर अभियान के लिए वे इसी साल अगस्त महीने में रवाना हो जाएंगे।

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    CG News: युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही उजागर, एक शिक्षक को दो स्कूलों के लिए जारी हुआ पदस्थापना आदेश, डीईओ पर उठे सवाल….

    June 8, 2025

    CG News : थाने में हुई गोलीबारी, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला…

    June 8, 2025

    CG News : एनीकट में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव बरामद, एसडीआरएफ और नगर सेना की मदद से 22 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ सफल….

    June 8, 2025

    मुख्यमंत्री सोनपैरी में आयोजित कबीर जयंती समारोह एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल

    June 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.