Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    जंग की तैयारी या जनता पर कंट्रोल, अब चीन में कंपनियां भी बना रहीं सेना; शी जिनपिंग का खतरनाक प्लान…

    By February 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जंग की तैयारी या जनता पर कंट्रोल, अब चीन में कंपनियां भी बना रहीं सेना; शी जिनपिंग का खतरनाक प्लान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है, जिसमें करीब 20 लाख जवान हैं।

    फिर भी इन दिनों चीन में एक अद्भुत बदलाव दिख रहा है। चीन की निजी कंपनियां भी अब अपनी सेनाएं बना रही हैं। वे अपने कर्मचारियों को हथियारों से लैस कर रही हैं और उन्हें सैन्य ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

    सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 16 बड़ी चीनी कंपनियों ने अपनी ही सेना तैयार कर ली है। इनमें से एक कंपनी डेयरी उत्पाद भी तैयार करती है।

    इन कंपनियों में सेना के गठन का काम करने के लिए अलग से एक विभाग का ही गठन कर लिया गया है। इस डिपार्टमेंट का नाम पीपल्स आर्म्ड फोर्सेज डिपार्टमेंट रखा गया है। 

    जानकारी के मुताबिक इन निजी सैन्य टुकड़ियों को चीनी सेना के रिजर्व बल के तौर पर रखा जाएगा। इनका इस्तेमाल किसी आपदा आने या फिर सामाजिक उपद्रव भड़कने की स्थिति में व्यवस्था संभालने के लिए किया जा सकेगा।

    जानकारों का कहना है कि इन कॉरपोरेट ब्रिगेड्स को इसलिए तैयार किया जा रहा है ताकि किसी दूसरे देश से जंग में या फिर घरेलू स्तर पर सामाजिक उपद्रव भड़के तो इस्तेमाल किया जा सके। माना जा रहा है कि कोरोना काल में चीन सरकार की ओर से जब सख्त पाबंदियां लगाई गई थीं तो लोग भड़क उठे थे। इस दौरान व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया था।

    ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने में अब कॉरपोरेट सेनाएं भी मदद करेंगी। इसके अलावा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पिछले दिनों नसीहत दी थी कि चीन के समाज में कम्युनिस्ट विचारधारा का प्रसार होना चाहिए।

    इसके अलावा कॉरपोरेट सेक्टर को भी इसमें शामिल करना चाहिए। माना जा रहा है कि इसी के तहत कंपनियों को भी सेना बनाने को कहा गया है।

    ये सेनाएं लोगों को अनुशासन का पाठ पढ़ाएंगी और उन्हें चीन की कम्युनिस्ट विचारधारा से जोड़ेंगी। बता दें कि 1970 के दौर में भी चीन में ऐसा कल्चर था, जब कंपनियां भी अपनी ही सेनाएं तैयार रखती थीं। 

    क्यों कॉरपोरेट आर्मी बनवा रहे हैं शी जिनपिंग

    चीनी राजनीति की समझ रखने वाले एक विश्लेषक नील थॉमस ने कहा, ‘कॉरपोरेट सेनाओं की वापसी से शी जिनपिंग का वह विजन सामने आता है, जिसके तहत वह देश की सुरक्षा और आर्थिक विकास को साथ चलाने की बात करते हैं।

    धीमी आर्थिक ग्रोथ और भूराजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए भी शी जिनपिंग का इस पर जोर है।’

    वह कहते हैं कि देश के सैन्य नेतृत्व के साथ मिलकर कॉरपोरेट मिलिट्री चीन में आंतरिक उपद्रव को संभालेंगी। यही चीन की पॉलिसी है कि जनता पर कम्युनिस्ट पार्टी की पकड़ को मजबूत किया जा सके। 

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.