Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, गन्ना खरीद में 8 फीसदी की बढ़ोत्तरी…

    By February 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, गन्ना खरीद में 8 फीसदी की बढ़ोत्तरी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शंभू और खनौरी सीमा पर किसान डटे हुए हैं।

    किसान दिल्ली जाने पर अड़े हैं और पुलिस उन्हें बैरिकेड्स लगाकर किसी तरह रोकने में जुटे हैं।

    इस बीच बुधवार देर रात सरकार ने मीडिया ब्रीफिंग में किसानों के हित के लिए बड़ा ऐलान किया।

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार ने किसानों को लाभ देने के लिए गन्ना खरीद की कीमत में 8 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। इससे गन्ने की कीमत 25 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ी है।

    इससे पहले दिन में उग्र प्रदर्शन करते हुए किसानों ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। इसमें पुलिस से उनकी तीखी झड़प भी हुई। पुलिस ने रबर की गोलियां चलाई और आंसू गैस के गोले छोड़े। 

    इस घटना में एक किसान की मौत हो गई, 25 अन्य घायल हो गए थे। इस झड़प में पुलिस के 12 जवान भी गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बाद किसानों ने दो दिन के लिए दिल्ली के प्लान पर ब्रेक लगा लिया और आगे की रणनीति के लिए शुक्रवार तक का समय निर्धारित किया।

    इस बीच मोदी सरकार ने कैबिनेट ब्रीफिंग में किसानों को लेकर अहम फैसला लिया। कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस को जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा से किसानों के हित को सर्वोपरि रखा है। हर बार सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए हर संभव कदम उठाए।

    उन्होंने कहा कि गन्ना खरीद की कीमत में आठ फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। केंद्रीय कैबिनेट ने चीनी सीजन 2024-25 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए चीनी मिलों द्वारा देय गन्ने के ‘उचित और लाभकारी मूल्य’ (एफआरपी) को मंजूरी दी है।

    गन्ने का एफआरपी 315 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। यानी गन्ने की कीमत 25 रुपए क्विंटल बढ़ी है।

    बीते दस साल में किसानों के कल्याण के लिए कई कार्य किए
    अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में, मोदी सरकार ने किसानों के विकास के लिए हर संभव कार्य किया है। 2014 से पहले भी किसानों के आंदोलन हुए लेकिन, मोदी सरकार के समय किसानों को अपनी मांगों के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ा। हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य सही समय पर मिले। 

    मोदी सरकार में किसानों को सही समय पर सही मूल्य
    अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले चीनी सीजन 2022-23 का 99.5% गन्ना बकाया और अन्य सभी चीनी सीज़न का 99.9% किसानों को पहले ही भुगतान किया जा चुका है।

    यह चीनी क्षेत्र के इतिहास में सबसे कम गन्ना बकाया लंबित है। सरकार द्वारा समय पर नीतिगत हस्तक्षेप के साथ, चीनी मिलें आत्मनिर्भर हो गई हैं और 2021-22 के बाद से सरकार द्वारा उन्हें कोई वित्तीय सहायता नहीं दी जा रही है। फिर भी, केंद्र सरकार ने किसानों के लिए गन्ने की ‘सुनिश्चित एफआरपी और सुनिश्चित खरीद’ सुनिश्चित की है।

    अंतरिक्ष क्षेत्र में FDI नीति में संशोधन को मंजूरी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति में संशोधन को मंजूरी दे दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए एफडीआई नीति में संशोधन किया गया है।

    अब, अंतरिक्ष क्षेत्र को निर्धारित उप-क्षेत्रों/गतिविधियों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए उदार बनाया गया है। एफडीआई नीति में सुधार से आसानी बढ़ेगी। देश में व्यवसाय करने से एफडीआई में वृद्धि होगी और इस प्रकार निवेश, आय और रोजगार में वृद्धि होगी।

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…

    June 9, 2025

    MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    June 9, 2025

    CG News: सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक…

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.