Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने चलाई असली गोलियां; किसानों का बड़ा आरोप; भड़के उगराहां गुट का रेल रोकने का ऐलान…

    By February 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने चलाई असली गोलियां; किसानों का बड़ा आरोप; भड़के उगराहां गुट का रेल रोकने का ऐलान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून बनाने की मांग समेत 12 सूत्री मांगों के लिए दिल्ली कूच कर रहे किसानों का जत्था आज भी पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर ही टिका रहा।

    इस दौरान, पुलिस और किसानों के बीच दिनभर कई दौर की भिड़ंत हुई। शाम में इस बात पर सहमति बनी कि आंदोलनकारी किसानों के साथ केंद्र सरकार के प्रतिनिधि मंत्री कल (गुरुवार को) चंडीगढ़ में तीसरे दौर की बातचीत करेंगे।

    पंजाब के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने की इसकी पुष्टि की है।

    अधिकारी ने कहा कि आंदोलनकारी किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों के साथ कल बैठक करने का फैसला राजपुरा के एक होटल में तीन किसान नेताओं और खुफिया अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया है।

    केंद्र सरकार के संदेश के साथ पंजाब के खुफिया अधिकारियों ने शंभू नाकाबंदी के पास राजपुरा के एक होटल में किसान नेताओं से मुलाकात की थी। 

    अधिकारी के मुताबिक, इस बैठक में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर फिर से चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत करने पर सहमत हो गए हैं।

    सूत्रों ने बताया कि खुफिया अफसरों ने राजपुरा के होटल में आंदोलनकारी किसान नेताओं की बातचीत केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से कराई, जिसके बाद गुरुवार को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री के साथ तीसरे दौर की बातचीत करने का फैसला किया गया।

    संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि चंडीगढ़ में किसानों नेताओं की बातचीत सरकार से कल शाम को होगी।

    उन्होंने कहा कि आंदोलन को खराब करना सरकार का मकसद है। हम शांति पूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार के सामने रखना चाहते हैं। मीटिंग को लेकर प्रेस वार्ता में डल्लेवाल ने बताया कि आज कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा, “जब तक बातचीत नहीं हो जाती, तब तक हम आगे नहीं बढ़ेंगे। अबकी बार सशर्त मीटिंग के लिए हम तैयार हुए हैं।” 

    उन्होंने कहा कि बैठक की जगह पहली मीटिंग का स्थान यानी चंडीगढ़ सेक्टर 26 ही है। सरकार की तरफ से भी  मंत्री वहीं पहुंचेंगे, जिनसे पहले बातचीत हो चुकी है।

    दूसरे किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से बातचीत के लिए हमें चिट्ठी मिली है। हम कल केंद्र सरकार से तीरे दौर की बातचीत करेंगे।

    देश विरोधी गतिविधि का आरोप लगाकर सोशल मीडिया अकाउंट किया बंद
    किसान नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश विरोधी गतिविधि का आरोप लगाकर सोशल मीडिया अकाउंट बंद करवा दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा जानबूझ कराया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि हमारे सोशल मीडिया अकाउंट्स यह कह कर बंद कर दिए गए कि ये लोग देश विरोधी हरकत कर रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि हम टकराव नहीं चाहते हैं। किसान दिल्ली कूच शांतिपूर्वक करना चाहते हैं। उन्होंने पूछा कि जब हमने बोला कि हम शांति पूर्वक बैठेंगे तो बैरिकेडिंग क्यों की जा रही है।  

    किसान बोले- हम पर असली गोलियां चलाई
    इस बीच प्रदर्शनकारी किसानों ने हरियाणा पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन पर आंसू गैस के गोले, पानी की बौछारों के साथ असली गोलियां भी चलाई गई हैं। यह लोकतंत्र की हत्या है क्योंकि हम लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं।

    पंजाब रोडवेज ने दिल्ली और हरियाणा जाने वाली सभी सेवाएं रद्द  कीं
    आंदोलन को देखते हुए पंजाब रोडवेज ने दिल्ली और हरियाणा जाने वाली सभी तरह की बस सेवाएं रद्द कर दी हैं।

    साधारण बसों के अलावा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नई दिल्ली तक चलने वाली वोल्वो बस सेवा को भी बंद कर दिया गया है। पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर मनिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। मनिंदर सिंह ने कहा कि इस रूट के लिए रोडवेज की ऑनलाइन बुकिंग को भी बंद किया गया है।

    पंजाब में कल 7 जगह रोकी जाएंगी ट्रेनें
    अब तक खुद को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के दिल्ली कूच आंदोलन से तटस्थ रख रहे पंजाब से जुड़े बड़े किसान संगठन भी किसान आंदोलन के समर्थन में आ गए हैं।

    भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) और भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) ने शंभू बॉर्डर व खनौरी सीमा पर केंद्र व हरियाणा की सरकारों द्वारा किसान प्रदर्शनकारियों पर किए जा रहे अनावश्यक बल प्रयोग के खिलाफ गुरुवार को रेल रोको प्रदर्शन की घोषणा की है। 

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.