Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    रायपुर : अपनी मेहनत से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है कलार समाज – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    By February 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : अपनी मेहनत से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है कलार समाज – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उप मुख्यमंत्री कलार महोत्सव में हुए शामिल, सामाजिक भवन के विस्तार के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद मोहन मंडावी, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और योगेश्वर राजू सिन्हा भी महोत्सव में शामिल हुए

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि कलार समाज अत्यंत जागरूक और मेहनतकश समाज है। अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर यह समाज हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति के नए सोपान तय कर रहा है।

    उप मुख्यमंत्री साव ने बालोद जिले के ग्राम सोरर में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित कलार महोत्सव में इस आशय के विचार व्यक्त किए। उन्होेंने माता बहादुर कलारिन की अदम्य साहस एवं वीरता का उल्लेख करते हुए उन्हें नमन किया।

    उप मुख्यमंत्री साव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से ग्राम सोरर में निर्माणाधीन कलार समाज के भव्य भवन के निर्माण एवं उसके विस्तार के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की।

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद मोहन मंडावी, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और योगेश्वर राजू सिन्हा भी कलार महोत्सव में शामिल हुए।

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कलार महोत्सव को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि कलार समाज की जागरूकता एवं एकता का ही परिणाम है कि आज इस मंच पर कलार समाज के तीन विधायक एवं एक मंत्री मौजूद हैं।

    कलार समाज शिक्षा, व्यापार, व्यवसाय एवं शासकीय सेवा सहित अनेक क्षेत्रों में अग्रणी स्थान पर है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि यहां के लोग मेहनती होने के साथ-साथ सीधे, सरल और अत्यंत भोले-भाले हैं।

    राज्य के मेहनतकश लोगों की बदौलत छत्तीसगढ़ में देश के अग्रणी राज्य बनने की असीम संभावनाएं हैं। हमारी सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

        
    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण और राज्य को सजाने-संवारने में प्राचीन काल से ही कलार समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

    उन्होंने कल्चुरी संस्कृति एवं कल्चुरी वंश से कलार समाज का संबंध बताते हुए कहा कि कल्चुरी के शासकों ने तुम्माण को छत्तीसगढ़ की सर्वप्रथम राजधानी एवं उसके बाद रतनपुर को राजधानी बनाया। रायपुर को भी छत्तीसगढ़ की राजधानी बनाने में कल्चुरी वंश के लोगों का बड़ा योगदान है।

    जायसवाल ने कहा कि पूरे बस्तर संभाग में आदिवासी समाज के बाद कलार समाज के लोगों की जनसंख्या दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कलार समाज के लोगों को समाज की गौरवशाली विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने की अपील की।

    विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और योगेश्वर राजू सिन्हा, कलार समाज के प्रदेशाध्यक्ष युवराज सिन्हा और संरक्षक दीपक सिन्हा ने भी कलार महोत्सव को संबोधित किया।

    कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कलार समाज के लोगों को माता बहादुर कलारिन अलंकरण से सम्मानित किया गया।

    नगर निगम रिसाली की महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल और पुलिस अधीक्षक सुरजन भगत सहित कलार समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- देश की आजादी और विकास में जनजातीय समाज का गौरवशाली योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    June 9, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी का दिया भरोसा…

    June 9, 2025

    MP News- कैंची धाम वाले नीब करोली महाराज के हनुमत धाम निर्माण से बढ़ेगी भोपाल की आभा और कीर्ति: मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    June 9, 2025

    CG News: सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक…

    June 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.