Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    रायपुर : लोगों को सहज सुलभ न्याय जितनी जल्दी मिलता है लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है- मुख्यमंत्री साय…

    By February 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : लोगों को सहज सुलभ न्याय जितनी जल्दी मिलता है लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है- मुख्यमंत्री साय…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बीएएलएलबी के विद्यार्थियों से विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की चर्चा,कहा लोगों को न्याय दिलाने के लिए करें काम

    पहले भारतीय दंड संहिता थी, अब न्याय संहिता है, न्याय शब्द के निहितार्थ गहरे, मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान देश में न्यायपालिका के क्षेत्र में हो रही प्रगति के संबंध में भी की चर्चा

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भविष्य में लोकतंत्र के एक महत्वपूर्ण स्तंभ की जिम्मेदारी संभालने वाले युवाओं ने आज विधानसभा में मुलाकात की। युवा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के बीएएलएलबी के विद्यार्थी थे।

    मुख्यमंत्री ने युवाओं से चर्चा मे कहा कि लोगों को सहजसुलभ न्याय जितनी जल्दी मिलता है लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी बरसों तक पुराने कानून बदले नहीं गये, इनमें से कुछ गैरजरूरी थे और साम्राज्यवादी उद्देश्यों को लेकर रखे गये थे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दंड संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता को प्रतिस्थापित किया। दंड की तुलना में न्याय ज्यादा व्यापक शब्द है और गहरा अर्थ रखता है।

    मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा आप लोग न्यायपालिका में जा रहे हैं। न्यायपालिका उन कानूनों का पालन सुनिश्चित कराती है, जो विधानसभा में तैयार होते हैं। आज आप लोगों ने करीब से विधानसभा की कार्यवाही को देखा।

    आपने महसूस किया होगा कि कितनी बारीकी से यहां पर हर मुद्दे पर बातचीत होती है। लोकतंत्र जिन स्तंभों पर टिका है उनकी मजबूती से ही यह मजबूत रहता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत 2047 और विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के निर्माण में युवा पीढ़ी को मजबूत भागीदारी निभानी है।

    युवा अपनी राह चुन सकते हैं। जहां भी जाएं, खूब ईमानदारी से काम करें, उस क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता मजबूत करें।

    इस दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी जिज्ञासा भी रखी। सत्यम कुशवाहा ने मुख्यमंत्री से उनके लंबे संसदीय अनुभव के संबंध में पूछा।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने लंबे समय तक विधानसभा और लोकसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया है। इस दौरान सबसे अच्छी बात यह रही कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती को करीब से देखा।

    सदस्य यहां हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। देश अथवा राज्य के किसी भी कोने में कोई समस्या हो, इसकी गूंज संसद अथवा विधानसभा में सुनाई देती है। जनहित के मुद्दों पर यहां लगातार काम होता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आपने यह देखा भी होगा कि किस तरह से सदस्य अपने मुद्दे रख रहे हैं।

    मुख्यमंत्री साय ने अपने संसदीय अनुभव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के अपने अनुभव भी साझा किये। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के दौरान मैंने देखा कि किस तरह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की पहचान पूरे विश्व में बनी।

    उन्होंने अपनी सार्थक विदेश नीति के माध्यम से और सुधारों के माध्यम घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हुए कार्य किया। इसका परिणाम यह रहा कि पूरी दुनिया आज भारत की ओर देख रही है।

    अदिति वर्मा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि बढ़ती जनसंख्या के बावजूद युवाओं के लिए रोजगार कैसे सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट के पश्चात बड़ी संख्या में रोजगार के लिए संभावनाएं बनती है।

    इस दिशा में हम काम कर रहे हैं। मोदी जीे रोजगार मेलों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में देशभर में काम कर रहे हैं और इससे छत्तीसगढ़ में भी युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिला है।  

    मुख्यमंत्री ने कानून की पढ़ाई कर रहे युवाओं से कहा कि आप लोग न्यायपालिका के लिए कार्य करेंगे। लोगों को न्याय दिलाने का काम बहुत सार्थक कार्य है।

    जितनी कुशलता से आप लोग काम करेंगे, लोगों को न्याय उतनी ही सुलभता से उपलब्ध होगा। विद्यार्थियों ने इस दौरान विधानसभा सत्र की कार्यवाही भी देखी और पक्ष-विपक्ष की भूमिका तथा अन्य प्रक्रियाओं से भी अवगत हुए।

    बीए एलएलबी के छात्र सत्यम कुशवाहा, अदिति वर्मा, कनक साहू, पांचाल अवस्थी, रोहन साहू, केतन वर्मा, सेजल महोबिया, जगेश  बंजारे, ताज हसन, माधुर्य यदु इस दौरान मौजूद रहे।

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.