Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    राज्यसभा के चुनाव में भी ममता ने कांग्रेस को दिया झटका, चल दिया लोकसभा का दांव…

    By February 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राज्यसभा के चुनाव में भी ममता ने कांग्रेस को दिया झटका, चल दिया लोकसभा का दांव…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ममता बनर्जी ने रविवार को राज्यसभा की चार सीटों के चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

    इस बार अभिषेक मनु सिंघवी को दरकिनार करते हुए ममता बनर्जी ने प्रोफेशनल कोटे से पत्रकार सागरिका घोष को टिकट दिया है।

    यह कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल इससे पहले ममता बनर्जी ने कांग्रेस के कम विधायक होने के बावजूद अपने विधायकों से समर्थन दिलवाकर वकील अभिषेक मनु सिंघवी को राज्यसभा भिजवाया था।

    INDI गठबंधन में बिखराव की खबरों के बीच यह कांग्रेस के लिए एक और बड़ा झटका है। वहीं  ममता बनर्जी ने चार उम्मीदवारों के जरिए लोकसभा चुनाव के समीकरण भी साधने की कोशिश की है। 

    ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पत्रकार सागरिका घोष, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, मतुआ समुदाय से आने वाली ममता बाला  ठाकुर और पूर्व राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक को राज्यभा भेजने का फैसला किया है।

    27 फरवरी को राज्यसभा के चुनाव होने हैं। ममता बनर्जी ने महिला वोटर्स को लुभाने के लिए चार में से तीन महिलाओं को टिकट दिया है। वहीं मतुआ  और अल्पसंख्यकों को साधने के लिए भी दो नामों का ऐलान किया है। 

    सुष्मिता देव ने कहा, मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद देती हूं। उन्होंने मुझे एक बार फिर राज्यसभा के लिए अवसर दिया है। मैं उनकी आभारी हूं। 

    ममता बाला ठाकुर को टिकट देकर ममता बनर्जी ने 2024 चुनाव के लिए  बड़ा दांव खेला है। मतुआ लीडर ममता ठाकुर का नाम इसलिए अहम है क्योंकि हाल ही में अमित शाह ने ऐलान किया था कि लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू किया जाएगा।

    ऐसे में ममता बनर्जी मतुआ समुदाय को साधने की कोशिश कर रही हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में ममता ठाकुर को शांतनु ठाकुर के खिलाफ टिकट दिया गया था। भाजपा के शांतनु के आगे उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

    ममता बनर्जी ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को समर्थन देने की बजाय इस बार पत्रकार सागरिका घोष को राज्यसभा भेजने का फैसला किया जो कि टीएमसी की सदस्य भी नहीं हैं।

    बताया जा रहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ डील ना हो पाने की वजह से उन्होंने सिंघवी को किनारे कर दिया। कांग्रेस की बात करें तो उसके खाते में 10 ही सीटें जाती दिख रही हैं।

    ऐसे में कांग्रेस पार्टी के अंदर भी सबको संतुष्ट कर पाना मुश्किल हो रहा है। वहीं सूत्रों का कहना  है कि इस बार सोनिया गांधी भी राज्यसभा जा सकतीहैं।

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.