Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    बिहार में बड़े खेल की आहट, बढ़ सकती हैं तेजस्वी की मुश्किलें; 2 बाहुबलियों पर टिकी निगाहें…

    By February 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार में बड़े खेल की आहट, बढ़ सकती हैं तेजस्वी की मुश्किलें; 2 बाहुबलियों पर टिकी निगाहें…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा में 12 फरवरी को अपना बहुमत साबित करना है।

    सीएम खुद और उनकी पार्टी इसको लेकर आश्वस्त है। इसका सबसे बड़ा कारण संख्याबल है।

    बिहार में जेडीयू के पास 45 और बीजेपी के पास 78 विधायक हैं। दोनों दलों को मिलाकर संख्या 123 हो जाती है, जो कि बहुमत से एक अधिक है।

    वहीं, जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाले हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के चार विधायकों और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन भी नीतीश कुमार की नई सरकार को प्राप्त है।

    कुल मिलाकर उनके पास 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इसके बावजूद आरजेडी और कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा है।

    कांग्रेस ने अपने विधायकों को बहुत पहले हैदराबाद शिफ्ट कर दिया था। वहीं, अब तेजस्वी यादव ने भी अपने सभी विधायकों को अपने ही आवास पर नजरबंद कर दिया है। उन्हें अपनी पार्टी पर टूट का खतरा मंडराता नजर आ रहा है।

    बिहार के सियासी गलियारों में भी इस बात की चर्चा है। राजनीतिक जानकार बतात हैं कि आरजेडी और कांग्रेस अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट नहीं, बल्कि राज्यसभा चुनाव के कारण नजरबंद कर रही है।

    उन्हें डर है कि क्रॉस वोटिंग नहीं कर दें और दूसरी वरीयता वाले वोट में एनडीए के चौथे उम्मीदवार को जिताने में मदद नहीं कर दें।

    इन 2 बाहुबलियों पर नजर
    बिहार की राजनीति में इन दिनों दो बाहुबलियों पर सबकी निगाहें जा टिकी हैं। पहला नाम है आनंद मोहन, जिन्हें हाल ही में जेल से रिहाई मिली है।

    उनकी रिहाई के लिए नीतीश कुमार की सरकार ने कानून में संसोधन कर दिया था। जेल से निकलने के बाद कई मौके पर दोनों नेताओं की आपस में मुलाकात भी हो चुकी है।

    वहीं, लालू प्रसाद यादव ने अभी तक उन्हें मिलने का समय तक नहीं दिया है। आपको बता दें कि आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद लालू यादव की पार्टी राजद के विधायक हैं।

    हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आनंद मोहन की रिहाई पर एक हलफनामा दायर करने के लिए कहा है। ऐसे में इस बात की संभावना है कि उनके बेटे दबाव में अपना मन एनडीए के लिए बना सकते हैं।

    छोटे सरकार भी सभी की नजर
    बिहार में जब 28 जनवरी को नई सरकार का गठन हुआ तो अनंत सिंह के आवास पर जमकर आतिशबाजी हुई है। आपको बता दें कि उनकी पत्नी राजद के सिंबल पर उपचुनाव में विधायक चुनी गई थी।

    अनंत सिंह खुद पहले जेडीयू में ही थे। जेडीयू और मुंगेर संसदीय क्षेत्र में ललन सिंह की बढ़ती ताकत के कारण वह जेडीयू से अलग हो गए।

    बाद में उन्हें जेल तक जाना पड़ा। अपराध साबित होने पर उन्हें अपनी विधायकी गवानी पड़ गई। वहीं, ललन सिंह बिहार में जेडीयू-आरजेडी की दोस्ती के पैरोकार माने जाते थे।

    जब दोनों दलों की दोस्ती खत्म हुई तो अनंत सिंह के आवास पर इसका जश्न मनाया गया। अब उनकी पत्नी के वोट पर भी एनडीए की निगाहें जा टिकी हैं।

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.