Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    पंडित नेहरू के शासन काल में कितनी थी महंगाई दर, किस PM के काल में बना था 28% का रिकॉर्ड?…

    By February 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पंडित नेहरू के शासन काल में कितनी थी महंगाई दर, किस PM के काल में बना था 28% का रिकॉर्ड?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में आरोप लगाया कि कांग्रेस जब-जब सत्ता में आई है, तब-तब महंगाई लाई है।

    उन्होंने कहा कि देश में महंगाई को लेकर दो गाने सुपरहिट हुए।

    एक ‘महंगाई मार गई’ और दूसरा ‘महंगाई डायन खाए जात है।’

    ये दोनों गाने कांग्रेस की सरकारों में आए। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन और गाजा में युद्ध और कोविड महामारी के बावजूद देश में महंगाई नियंत्रण में है और कभी डबल डिजिट में नहीं पहुंची। 

    उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी तक को उच्च महंगाई दर के लिए जिम्मेदार ठहराया।

    ऐसे में यह जानना लाजिमी है कि पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी के कार्यकाल में महंगाई दर कहां थी और नरेंद्र मोदी के शासनकाल में वह कहां है?

    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF), विश्व बैंक (World Bank) और आर्थिक सहयोग और विकास संगठन OECD के आंकड़ों के मुताबिक 1960 में भारत में महंगाई दर 1.78 फीसदी थी, जो 1962 में बढ़कर 3.63 फीसदी पर पहुंच गई थी।

    पंडित नेहरू का कार्यकाल 1947 से 1964 तक रहा। इस बीच महंगाई दर ने 1.78 फीसदी से 13.36 फीसदी तक का उछाल दर्ज किया। देश तब खाद्यान्न संकट से लेकर चीन से युद्ध लड़ने तक कई तरह के संकटों से घिरा हुआ था।

    पंडित नेहरू का 1964 में निधन हो गया। उनके बाद लाल बहादुर शास्त्री ने देश की कमान संभाली। हालांकि, उनका कार्यकाल दो साल ही रहा।

    1965 और 1966 के बीच देश की महंगाई दर क्रमश: 9.47 फीसदी और 10.80 फीसदी रही। जनवरी 1966 में शास्त्री जी के असामयिक निधन के बाद इंदिरा गांधी ने देश की बागोडर संभाली। वह पहले 11 साल तक (1966 से 1977 तक) लगातार प्रधानमंत्री रहीं। 1970 में तो उन्होंने खुद वित्त मंत्रालय की कमान भी संभाली थी।

    इंदिरा गांधी के शासनकाल में महंगाई के आंकड़ों ने भारी उतार-चढ़ाव देखा।  जब उन्होंने देश की सत्ता संभाली थी, तब महंगाई दर 10.80 फीसदी था।

    अगले ही साल वह बढ़कर 13.06 फीसदी पर पहुंच गया था। ऐसा तब हुआ था, जब 1966 में बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे कृषि प्रधान राज्यों ने भयंकर अकाल और सुखाड़ का सामना किया था।

    फसल खराब हो जाने की वजह से बड़े पैमाने पर भुखमरी का संकट सामने खड़ा हो गया था। इससे निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद भी लेनी पड़ी थी।

    हालांकि, 1969 में देश में महंगाई दर माइनस के आंकड़े में पहुंच गई। तब -0.58 फीसदी महंगाई दर रिकॉर्ड की गई थी लेकिन जब इंदिरा ने पाकिस्तान के साथ दो-दो हाथ किए और बांग्लादेश को आजाद कराया तब देश की महंगाई दर दोगुनी हो गई। 1971 में 3.08 फीसदी की महंगाई दर 1972 तक आते-आते 6.44 फीसदी पर पहुंच गई।

    देश की आर्थिक तरक्की के इतिहास में इंदिरा गांधी की आलोचना इसलिए भी की जाती है कि उनके ही कार्यकाल यानी 1974 में देश ने महंगाई का सर्वोच्च रिकॉर्ड स्तर देखा। तब महंगाई दर 28.60 फीसदी दर्ज की गई थी।

    उससे एक साल पहले यह दर 16.94 फीसदी थी। उस वक्त देश भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा था। फसल उत्पादन कम था, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें काफी अधिक थीं।

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.