Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    विदेश

    बीमार होने तक कच्चा चिकन ही खाऊंगा, शख्स ने अजीबो-गरीब कसम के पीछे की वजह भी बताई…

    By February 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीमार होने तक कच्चा चिकन ही खाऊंगा, शख्स ने अजीबो-गरीब कसम के पीछे की वजह भी बताई…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं जो अपनी उट-पटांग हरकतों के कारण अक्सर सुर्खियों में बने रहना पसंद करते हैं। इसी क्रम में एक शख्स ने खुद को अजीबो-गरीब चैलेंज दिया है।

    यह आदमी 16 दिनों से कच्चा चिकन खा रहा है। इसका कहना है कि भले ही चिकन की कई रेसीपी हों लेकिन, उसका चैलेंज अनोखा है।

    वह बीमार होने तक ऐसा करता रहेगा। उसने एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें वो कच्चे चिकन पर ब्लैक पेपर और शहद लगाकर बड़े चाव से खा रहा है। 

    इस शख्स का नाम जॉन है। जिसने कसम खाई है कि बीमार होने तक रोजाना कच्चा चिकन खाता रहेगा।

    अपने वीडियो में इसने दावा किया है कि वह सोलह दिनों से कच्चा चिकन खा रहा है और उसे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत महसूस नहीं हो रही है।

    अपने इस एक्सपरीमेंट को इसने’रॉ चिकन एक्सपेरिमेंट’ नाम दिया गया है।

    वीडियो में उसे कच्चा चिकन खाते हुए देखा जा सकता है। वह जूस भी पीता है, कच्चे अंडे खाता है और भी बहुत कुछ। अपने नवीनतम वीडियो में, उसे कच्चे चिकन पर शहद और ब्लैक पेपर लगाकर खाते हुए देखा जा सकता है।

    ‘रॉ चिकन एक्सपेरिमेंट’ में जॉन कहता है कि यह एक तरह से वैज्ञानिक परीक्षण है। उसने इतने दिनों तक कच्चा चिकन खाया लेकिन, उसे किसी तरह से कोई शारिरिक परेशानी नहीं हुई है।

    वह कहता है, “प्रयोग के 16वें दिन तक पहुंचना पागलपन जरूर है लेकिन, मैं बताना चाहता हूं कि अब तक पूरी तरह से ठीक हूं। वैसे चिकन खाने के बहुत सारे तरीके मौजूद हैं। लेकिन, मैंने आज समुद्र तट पर सैर के दौरान इस तरह से चिकन का आनंद उठाया।”

    जॉन के इस वीडियो को 15.3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। जॉन ने दर्शकों को चेतावनी भी दी है कि “इसे घर पर आज़माएं नहीं। यह परीक्षण विज्ञान के लिए समर्पित है।”

    लोगों के रिएक्शन
    जॉन के कच्चे चिकन खाने वाले वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने कहा, “क्या कच्चे मुर्गे के पैर खाने योग्य हैं?”

    एक अन्य ने पूछा “इसका स्वाद कैसा है?” तीसरे ने कहा, “मैं हमेशा खाना पकाने से पहले कच्चे चिकन का एक टुकड़ा खाता था। यह इतना बुरा भी नहीं।

    हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि जॉन ने खुद के साथ इस तरह के प्रयोग किए हों। इससे पहले उसने इसी तरह के एक्सपरीमेंट सीरीज जारी की थी।

    जिसका टाइटल था- “बैक्टीरिया से मरने तक हर दिन होल फूड्स में कच्चा मांस खाना।” एक रिपोर्ट के अनुसार, 200 दिनों के प्रयोग के दौरान वह बीमार नहीं पड़े, लेकिन इस दिनचर्या से ऊबकर उन्होंने इस तरह का खाना छोड़ा।

    Related Posts

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025

    ट्रंप का बड़ा यूटर्न, कनाडा के ट्रूडो से फोन पर बात कर टैरिफ में दी राहत

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 10, 2025

    छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

    August 10, 2025

    महासमुंद की दिव्या रंगारी राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर में शामिल

    August 10, 2025

    नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    August 10, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.