Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News India 360
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    News India 360
    देश

    भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से श्रीलंकाई जहाज को बचाया, 3 दिनों में तीसरा सफल ऑपरेशन…

    By January 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों से श्रीलंकाई जहाज को बचाया, 3 दिनों में तीसरा सफल ऑपरेशन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय नौसेना ने एक बार फिर समुद्र में अपनी ताकत का परिचय दिया है।

    भारत की समुद्री सेना ने सोमाली लुटेरों से श्रीलंकाई जहाज को सफलतापूर्वक बचा लिया है। तीन दिनों में भारतीय नौसेना का यह तीसरा सफल ऑपरेशन है।

    इससे पहले नौसेना ने अरब सागर में अतुल्य साहस का परिचय देते हुए एक ईरानी जहाज को सोमाली लुटेरों से चंगुल से छुड़ाया था।

    साथ ही 19 पाकिस्तानी मछुआरों समेत पूरे जहाज को बचा लिया था।

    नौसेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उसने सेशेल्स रक्षा बलों और श्रीलंका नौसेना के सहयोग से सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत श्रीलंकाई जहाज को सफलतापूर्वक बचा लिया है।

    नौसेना के अनुसार, तीन समुद्री लुटेरों ने सेशेल्स तट रक्षक के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, चालक दल के सभी छह सदस्य सुरक्षित हैं और जहाज को सेशेल्स में माहे ले जाया जा रहा है।

    INS शारदा की मदद से चलाया ऑपरेशन
    बीते काफी समय से महासागरों में लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। नौसेना को सोमालिया के मोगादिशु से पूर्व में सुमद्री रास्ते पर श्रीलंकाई झंडे वाले मछली पकड़ने वाले एक जहाज की अपहरण की सूचना मिली थी।

    पता लगा कि 27 जनवरी को तीन समुद्री लुटेरे मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर पर चढ़े और उसका अपहरण कर लिया।

    नौसेना ने 28 जनवरी को आईएनएस शारदा को मदद के लिए तैनात किया और हेल सी गार्डियन को अपहृत श्रीलंकाई जहाज का पता लगाने और उसे रोकने का काम सौंपा।

    नौसेना ने एक बयान में कहा, “ उसकी टीम ने श्रीलंका और सेशेल्स बलों की मदद से 29 जनवरी को जहाज को ट्रैक किया। कुछ देर चले इस ऑपरेशन में टीम ने तीनों लुटेरों को पकड़ लिया है। पिछले तीन दिनों में नौसेना का यह तीसरा सफल समुद्री डकैती रोधी अभियान है।”

    19 पाकिस्तानियों को रिहा किया
    इससे पहले दिन में, नौसेना ने कहा था कि उसने एक ऑपरेशन में 11 सोमाली समुद्री डाकुओं से 19 पाकिस्तानी नागरिकों के एक दल को बचाया।

    सोमवार को, आईएनएस सुमित्रा ने ईरानी ध्वज वाले मछली पकड़ने वाले जहाज एफवी इमान पर समुद्री डकैती के प्रयास को विफल कर दिया। 

    यह घटना पिछले साल दिसंबर से अरब सागर में समुद्री डकैती और वाणिज्यिक जहाजों पर मिसाइल या ड्रोन हमलों की नई घटनाएं हैं।

    वर्तमान में भारत के लगभग 10-12 युद्धपोत अरब सागर में तैनात हैं, जिनमें आईएनएस कोच्चि, आईएनएस मोर्मुगाओ, आईएनएस कोलकाता , आईएनएस चेन्नई और एक अन्य युद्धपोत शामिल है। 

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव बावड़ी उत्सव में चिंतामण गणेश मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मण बावड़ी से सम्मिलित हुए….

    June 6, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस लाइन उज्जैन में सेल्फ स्टडी जोन, दिशा लर्निंग सेंटर, पार्क और ओपन जिम का किया लोकार्पण…

    June 6, 2025

    MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोकमान्य तिलक शिक्षण समिति के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल, कहा—‘गुरु ही जीवन की दिशा तय करते हैं’…

    June 6, 2025

    CG News: युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में लापरवाही पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज निलंबित…

    June 6, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Chhamesh Ram Sahu
    मोबाइल - 9131052524
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Swami Vivekanand Ward - Ward No.30 , Jagdalpur - 494001
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.